प्रकाश झा जी, भोजपुरी फिल्म कब बनायेंगे ?

2011-1-14

प्रकाश झा जी, भोजपुरी फिल्म कब बनायेंगे ? नाम : प्रकाश झा
जन्म तिथि : 27 फ़रवरी 1952
जन्म स्थान : चम्पारन, बिहार
पेशा : फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
फ़िल्में : बन्दिश, मृत्युदंड, राजनीति, अपहरण, दामूल, गंगाजल, टर्निंग 30 आदि (सभी हिन्दी)

नाम : मनि रत्नम
जन्म तिथि : 2 जून, 1956
जन्म स्थान : मदुरई, तमिलनाडु
पेशा : फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
फ़िल्में : पल्लवी अनु पल्लवी (कन्न्ड़), उनारू(मलयालम), पागल निलावु, इडाया कोविल, नायकन, अग्नि नागचतिरम (सभी तमिल), थिरुडा थिरुडा, इरुवर (तेलुगु), युवा, गुरु, रावण, दिल से, बाँम्बे, रोजा (हिन्दी व तमिल)

यह हैं भारतवर्ष के दो महान फ़िल्म मेकर प्रकाश झा और मणि रत्नम। अपने जौहर से इन्होंने भारतवर्ष को कुछ बेहतरीन फ़िल्में दीं हैं। पर जब यह फ़िल्मों की लिस्ट मेरे सामने आइ तो मुझे कुछ अटपटा सा लगा। कारण साफ़ था, एक निर्देशक-निर्माता जो कि तमिलनाडु से थे वह हिन्दी फ़िल्मों के अलावा अपने प्रादेशिक भाषा में भी फ़िल्में बना रहे थे, पर वही हमारे चम्पारन, बिहार से आये प्रकाश झा साहब ने सिर्फ़ हिन्दी में ही फ़िल्में बनाइ हैं। मन में सवाल उठा, जब प्रकाश झा जी ने बिहार को ही पृष्ठभूमि में रख के तमाम फ़िल्में बनाइ हैं, तो फ़िर एक फ़िल्म बिहार के भाषा को ध्यान में रख कर भोजपुरी में क्यों नहीं बनाइ ?

मेरे ऐसे सवाल उठाने को लेकर कृप्या नाराज़ ना हों। मैं तो बस अपने मन की कुंठा जगजाहिर कर रहा हूँ। आज जब भोजपुरी सिनेमा फ़िर से जी ऊठा है, अपनी पहुँच अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जा रहा है, तो क्या ऐसा नहीं हो सकता कि प्रकाश झा जैसे महान निर्देशक और भोजपुरिया लोग भी अपना प्रयास करें और इस सिनेमा को वही उँचाइयाँ प्रदान करवायें जिस उँचाईं पर बाकि प्रादेशिक फ़िल्म इंडस्ट्री हैं ? दरअसल मेरा तो यह मानना है कि प्रकाश जी जैसे लोग तो भोजपुरी सिनेमा के लिये उत्प्रेरक का काम कर सकते हैं।

कुछ दिन पहले प्रकाश झा प्रोडक्शन्स की फ़िल्म “टर्निंग 30” रिलीज हुइ। सुना गया था कि इस फ़िल्म के ट्रेलर ही जाने कितनी दफ़ा सेंसर बोर्ड ने बैन किया था। फ़िल्म का हश्र क्या हुआ, यह हम सबको पता है। क्या जितने बजट में इस फ़िल्म का निर्माण हुआ था, उतने ही बजट में प्रकाश झा एक भोजपुरी फ़िल्म बना कर प्रयोग नही कर सकते थे ? मानता हूँ कि छोटा मुँह और बड़ी बात कर रहा हूँ पर क्या करूँ, आम आदमी की जिग्यासा है ये तो…

महुआ चैनल पर एक बहुचर्चित शो आता है “बाहुबली”। यह सीरियल भी प्रकाश झा प्रोडक्शन्स ने ही बनाया है और आम जनता के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। फ़िर यही प्रकाश झा प्रोडक्शन्स जो कि भोजपुरिया पृष्ठभूमि पर सीरियल बना सकता है, वो एक भोजपुरी फ़िल्म क्यों नही बना सकता है ? आज जब लोग दक्षिण भारत और विदेशों से आकर भोजपुरी फ़िल्मों में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो क्या कारण है कि बहुचर्चित हिन्दी निर्माता-निर्देशक जो कि भोजपुरिया भी हैं, वे भोजपुरी फ़िल्मों के अगल बगल भी नही दिख रहे हैं।

जब यही बात मैंने अपने मित्रों से पुछा तो जवाब मिला, “प्रकाश झा ने आज तक बिहार और उत्तर प्रदेश को ध्यान में ही रख के फ़िल्में बनाइ हैं, अपहरण देखिये, राजनीति देखिये, सबकी पृष्ठभूमि बिहार की ही है, आप कैसे कह सकते हैं कि वे अपने प्रदेश के बारे में नहीं सोचते ?”। इस प्रश्न का जवाब है, “मैने कभी नही कहा कि वे प्रदेश के बारे में नही सोचते, मैं तो यह कह रहा हूँ कि अब समय आ गया है कि वे आगे बढ़कर अपने प्रदेश के फ़िल्मों को भी प्रोत्साहन दें। उनकी उठाई आवाज़ हर कोइ सुनता है और मैं चाहता हूँ कि अब वे भोजपुरी फ़िल्मों को प्रमोट करें।

जब परिवार का सबसे बड़ा बेटा लायक होता है तो परिवार के बाकि लोग उससे ही सबसे ज्यादा आशा रखते हैं, ये उम्मीद करते हैं कि वह अपने परिवार को हमेशा विकास की राह पर ले जायेगा। आज प्रकाश झा भी हमारे भोजपुरी परिवार के उन्हीं लायक बेटों मे से एक हैं, और इनसे हमे बस यही आशा है कि आगे चलकर अपनी माटी, अपने भाषा और अपने सिनेमा को सही मार्गदर्शन कराने में सहायक होंगें। उम्मीद है कि हमारी यह दरख्वास्त प्रकाश झा जी तक पहुचेगी और वह इस बारे में गंभीरता से कुछ सोचेंगे।

Source : EDITORIAL

 

 

bhojpuriya cinema readers 20 comments posted (Showing 1 to 10)

मैं नेपाल से हु. हमारे यहाँ भोजपुरी फिल्म बनती भी हैं और चलती भी है. नेपाल की तीसरी बड़ी भासा हैं भोजपुरी. मेरा मन्ना हैं की जब पानी गान्धा हो तभी न सफाई की जरुरत पड़ती हैं. अगर भोजपुरी गन्दी हुयी है तोह साफ करने की जिम्मेवारी भी हामी लोगो का हैं ऐसे में प्रकाश झा जी जैसे बड़े लोग का जिम्मेवारी बढ़ जाती है. अगर वोह एक अच्छा भोजपुरी फिल्म बनाते है तोह आपसे आप भोजपुरी दर्सक भी बढ़ेंगे और भोजपुरी सिनेमा का भी स्टार बढेगा.. हिंदी फिल्म तोह वैसे भी वर्ल्ड wide है इससे प्रकाश झा नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा को जरुरत है. जब abhitav bachhan सर भोजपुरी सिनेमा से जुड़ सकते है तोह प्रकाश झा क्यों नहीं. पहले

Posted by : mithilesh chaurasiya at 21:47:23 on 2012-04-08

मैं नेपाल से हु. हमारे यहाँ भोजपुरी फिल्म बनती भी हैं और चलती भी है. नेपाल की तीसरी बड़ी भासा हैं भोजपुरी. मेरा मन्ना हैं की जब पानी गान्धा हो तभी न सफाई की जरुरत पड़ती हैं. अगर भोजपुरी गन्दी हुयी है तोह साफ करने की जिम्मेवारी भी हामी लोगो का हैं ऐसे में प्रकाश झा जी जैसे बड़े लोग का जिम्मेवारी बढ़ जाती है. अगर वोह एक अच्छा भोजपुरी फिल्म बनाते है तोह आपसे आप भोजपुरी दर्सक भी बढ़ेंगे और भोजपुरी सिनेमा का भी स्टार बढेगा.. हिंदी फिल्म तोह वैसे भी वर्ल्ड wide है इससे प्रकाश झा नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा को जरुरत है. जब abhitav bachhan सर भोजपुरी सिनेमा से जुड़ सकते है तोह प्रकाश झा क्यों नहीं. प्ले

Posted by : mithilesh chaurasiya at 21:43:54 on 2012-04-08

मैं नेपाल से हु. हमारे यहाँ भोजपुरी फिल्म बनती भी हैं और चलती भी है. नेपाल की तीसरी बड़ी भासा हैं भोजपुरी. मेरा मन्ना हैं की जब पानी गान्धा हो तभी न सफाई की जरुरत पड़ती हैं. अगर भोजपुरी गन्दी हुयी है तोह साफ करने की जिम्मेवारी भी हामी लोगो का हैं ऐसे में प्रकाश झा जी जैसे बड़े लोग का जिम्मेवारी बढ़ जाती है. अगर वोह एक अच्छा भोजपुरी फिल्म बनाते है तोह आपसे आप भोजपुरी दर्सक भी बढ़ेंगे और भोजपुरी सिनेमा का भी स्टार बढेगा.. हिंदी फिल्म तोह वैसे भी वर्ल्ड wide है इससे प्रकाश झा नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा को जरुरत है. जब abhitav bachhan सर भोजपुरी सिनेमा से जुड़ सकते है तोह प्रकाश झा क्यों नहीं. प्ले

Posted by : mithilesh chaurasiya at 21:41:08 on 2012-04-08

मैं नेपाल से हु. हमारे यहाँ भोजपुरी फिल्म बनती भी हैं और चलती भी है. नेपाल की तीसरी बड़ी भासा हैं भोजपुरी. मेरा मन्ना हैं की जब पानी गान्धा हो तभी न सफाई की जरुरत पड़ती हैं. अगर भोजपुरी गन्दी हुयी है तोह साफ करने की जिम्मेवारी भी हामी लोगो का हैं ऐसे में प्रकाश झा जी जैसे बड़े लोग का जिम्मेवारी बढ़ जाती है. अगर वोह एक अच्छा भोजपुरी फिल्म बनाते है तोह आपसे आप भोजपुरी दर्सक भी बढ़ेंगे और भोजपुरी सिनेमा का भी स्टार बढेगा.. हिंदी फिल्म तोह वैसे भी वर्ल्ड wide है इससे प्रकाश झा नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा को जरुरत है. जब abhitav bachhan सर भोजपुरी सिनेमा से जुड़ सकते है तोह प्रकाश झा क्यों नहीं. प्ले

Posted by : mithilesh chaurasiya at 21:39:35 on 2012-04-08

प्रकाश झा जी आप एक दिनेश लाल और रविकिशन को लेकर एक भोजपुरी फिल्म जरोर बनाए राजनीती जैसे .अपने छोटे नवाब की कृपया बात पूरी कीजिए धन्यबाद शुभम

Posted by : shubham prabhakar at 13:48:21 on 2012-03-22

आदरणीय प्रकाश सर मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है की आप मेरे मेसेज को जरूर पढेंगे . सर मैंने आपकी बहुत सारी फिल्मे देखि हैं मै बिपिन बिहारी ओझा आपसे निवेदन करता हूँ की आप भोजपुरी फिल्म का निर्माण करें मैंने समाज से जुड़े कुछ पहलुओं पर ध्यान रख कर २ , ३ कहानियां और स्क्रिप्ट लिखा है आपको जरूर पसंद आयेगा . सर अगर आप मुझे चांस दें तो आपको मै अपनी कहानी मुंबई आकर दिखाऊ मेरा नम्बर है ०९९७४३५९२४२ . सर मै झारखन का रहने वाला हूँ आगे आप की मर्जी धन्यवाद् .

Posted by : BIPIN BIHARI OJHA at 13:07:01 on 2012-03-03

rakesh: hello is that east champaran motihari . mai aap log se prathana karta hoo ki mujhe bhi films ind me rkhe. namskar.

Posted by : rakesh at 14:44:56 on 2012-01-03

Nitin chandra ke 'DESWA' 9 december ko release hone ja rahi. Bhojpuri me kafi dino ke baad saaf suthari film bani hai woh bee migration ke sawal pe.... magar koi bhee bhojpuri website is film ko promote karta nahi dikh raha.......

Posted by : Shailendra at 21:04:32 on 2011-12-06

प्रकाश झा ही क्यों?क्या जब तक वो भोजपुरी फिल्म नहीं बनायेंगे...भोजपुरी का उद्धार नहीं होगा?अरे कोई भी आर्टिकल लिखने से पहली सोचा समझा कीजिये...जो लोग भोजपुरी फिल्मे बना रहे है उनका बहिस्कार कीजिये..की स्तरहीन फ़िल्में न बनाये...भोजपुरी फिल्मों का तब तक कुछ नहीं होने वाला जब तक सिनेमा की समझ वाले लोग उस से नहीं जुड़ेंगे...हीरोइनों के साथ अय्याशी और फोटो छपवाने के लिए जब भी फिल्म बनेगी यही होगा...कहानी और तकनिकी पर पैसे खर्च करते हुए जान निकलती है और हीरो हेरोइन को दस बीस लाख देते है...क्या खाक सुधरेगा ऐसे भोजपुरी सिनेमा?

Posted by : javed ahmed at 14:55:38 on 2011-12-06

parkash jha bhojpuri film jab bnayege to bihar hi nahi world world ka hoga.

Posted by : amresh ranjan at 11:51:36 on 2011-11-12

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री : पब्लिसिटी के प्रति उदासीनताभोजपुरी सिनेमा : तीसरे दौर के अंत की शुरुआत ? ५० सालों में अपनी राह भटक चुका है भोजपुरी सिनेमाउत्तर प्रदेश में ख़त्म होता भोजपुरी फिल्मों का बाज़ार क्या अश्लीलता के जिम्मेदार हमारे दर्शक नहीं हैं ?प्रकाश झा जी, भोजपुरी फिल्म कब बनायेंगे ?क्या फ़िल्मों के पोस्टरों की कोइ थीम होनी चाहिये ?सुर संग्राम 2 के बवाल का जिम्मेदार कौन ?क्या हम सच में भोजपुरी फ़िल्में बना रहे हैं ?

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Durga Movie Trailer Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer Rajaji Movie Trailer Raja Ji Title Song Promo