First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
महुआ टी. वी. प्रसारित हो रहे भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े शो ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के भोजपुरिया वर्जन ‘’के बनी करोड़पति’’ के कल के एपीसोड में बतौर सेलिबिट्री गेस्ट बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के सामने हॉट सीट पर प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत सरकार के पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पत्नी नीलीमा सिन्हा के साथ नजर आयेंगें। इस एपिसोड की शुरूआत शत्रुघ्न सिन्हा स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक व चन्द्रशेखर आजाद की बात से करते हैं क्योंकि 23 जुलाई को उनका जन्म दिवस है। यशवंत सिन्हा बताते हैं कि वे पहली बार किसी टेलीविजन शो में आये हैं। शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें शो के बारे में बताते हैं कि ये आम आदमी का खेल है। यशवंत सिन्हा जी बताते हैं कि वे यहाँ दो चैरिटी प्रयास एज्युकेशन व धनादेवी चैरिटीवल टस्ट्र जो उनकी माँ के नाम पर है के लिए खेल रहे है।
शत्रुघ्न सिन्हा इस शो में बताते हैं उनके चेहरे पर जो निशान है वह बचपन में हुआ था जब वे अपने मामा के सेविंग किट युज कर रहे थे उसी ब्लेड से वे निशान हुआ है, लेकिन लोग कहते हैं कि रेखा जी ने मुझे काटा है। यशवंत सिन्हा कहते हैं कुछ बड़े पैमाने पर लकीर बनाने की चाहत थी इसलिए बीच में आई. ए. एस. छोड़कर राजनीति में उतर गया। यशवंत सिन्हा ने ये भी कहा कि मेरा राजनीति में सफल होना इस बात का प्रमाण है कि आज भी हमारे राजनीति में प्रोफेशनल्स के लिए जगह है। शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि अगर अच्छे लोग राजनीति में नहीं आयेंगें तो उन्हें तैयार होना चाहिए बुरे लोगों के शासन में घुट-घुट कर जीने के लिए। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि हम साथ में अटल जी के घर पर होली खेलते थे। यशवंत सिन्हा की पत्नी बताती है कि यशवंत सिन्हा बाहर जीतने स्ट्रांग है उतने घर में भी हैं। एपीसोड के अंत में शत्रुघ्न सिन्हा के कहने पर यशवंत सिन्हा और नीलीमा सिन्हा दोनों गाते हैं ‘कदम कदम मिलाये जा’। महुआ टी.वी. पर ‘के बनी करोड़पति’ के इस एपीसोड का प्रसारण शुक्रवार रात नौ बजे किया जायेगा।
Source : प्रशांत-निशांत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo