First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
निशू इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘तकदीर’’ का मुर्हूत गोरेगांव (पश्चिम) स्थिरत प्लेटिनम स्टूडियों में निर्माता बी. के सिन्हा, गायक उदित नारायण, महानायक कुणाल सिंह ने नारियल तोड़कर किया। इस अवसर पर गायक उदित नारायण ने संगीतकार अशोक घायल के संगीत से सजे गीतों को स्वरबद्ध दिया। फिल्म के शुभ मुर्हूत पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे। फिल्म के निर्माता बी. के. सिंन्हा ने बताया कि यह हमारी पहली फिल्म है। हमारा उददेश्य सिर्फ फिल्म बनाना नहीं है बल्कि उन सभी नौजवानों को जागरूक करना है जो आज अपने मुख्य मार्ग से भटकते जा रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को संदेश देने का प्रयास करूँगा जिससे हमारा देश में लुप्त हो रहे संस्कृति को बढावा मिले।
फिल्म के निर्देशक कमर हाजीपुरी ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह पारिवारिक, एक्शन, कॉमेडी एवं मनोरंजक फिल्म है। इस फिल्म में कुल नौ गाने हैं जिसे उदित नारायण, इंदू सोनाली, कल्पना, सुमित बाबा, विनोद राठौर, अमर आनंद एवं उभरती गायिका सुरभी ने गाया है। फिल्म के महानायक कुणाल सिंह ने निर्माता बी. के. सिंन्हा को शुभ कामना देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि आज भी हमारे बिहार जैसे राज्य में ऐसे निर्माता है जो अपने संस्कृति एवं धरोहर को बचाने के लिए मनोरंजन के माध्यम से दर्शकों एवं सरकार को जागृत करने का काम कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार- कुणाल सिंह, आनदं मोहन, राहुल सिंह, प्रेम संथालिया, ज्योति वर्मा, बिपीन सिंह, अमरेश नारायण सिन्हा उर्फ मन्टू लाल इत्यादि हैं।
स्रोत : संजय भूषण पटियालाRead in English
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo