First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
आज के दौर में जहाँ चारो तरफ अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल कायम है। उसमें मध्यवर्गीय परिवार से जुड़ा एक आम ईमानदार इंसान को यह माहौल किन-किन मुश्किलों का सामना करवाती है। इसी पृष्ठ भूमि पर आधारित पर है धारावाहिक ‘‘सुनैना’’। इसे लिखा है चर्चित निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने। इसकी कहानी शुरू होती है सुनैना नामक लड़की से जो एक साधारण मध्य वर्गीय परिवार की लड़की है। जिसके पिता को घूसखोरी के इंल्जाम में जेल भेज दिया जाता है। यह सुन माता का देहान्त हो जाता है। भाई अपने पिता के दुश्मनों से बदला लेने हेतु नक्सली बन चुका है। पूरे घर के बिगड़ी माहौल और विपरित परिस्थितियों के बावजूद वह अपने माता-पिता के अधूरे ख्वाब को सच्चाई में बदलने में के लिए जीतोड़ मेहनत करती है।
अपनी मेहनत के बल पर वह अपने माता-पिता के अधूरे ख्वाब पूरे करते हुए आई0ए0एस0 अधिकारी तो बन जाती है लेकिन उसे भी उन्हीं परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जो कभी उसे ईमानदार पिता को करना पड़ा था। लेकिन वो क्या उन परिस्थितियों को सामना कर पाती है। यह जानने के लिए आपको शुक्रवार और शनिवार की रात 9 बजे मौर्य टी0वी0 देखना होगा। श्री ओम क्रिएशन के बैनर तले बनी इस धारावाहिक ‘सुनैना’ के निर्माता अंजू शर्मा और संजय कपूर है। जबकि निर्देशन का कार्यभार संभाला है चन्दर बहल ने। इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका मनोज वर्मा, शिल्पी शुक्ला, ललितेश, राहुल सिंह, श्रीतमा आदि कलाकारों ने। इस धारावाहिक का प्रसारण मौर्य टी0वी0 पर शुक्रवार एवं शनिवार की रात 9 बजे से होगा।
Source : रंजन सिन्हा
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo