First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्म अभिनेता सुदीप पाण्डेय राम जी फिल्म प्रा. लि द्वारा प्रस्तुत एंव निर्माता निशि चौबे द्वारा निर्मित अपनी आगामी फिल्म कुर्बानी के प्रचार प्रसार के लिए कुछ अलग करने की सोच रहे हैं। वे कहतें है कि जिस तरह हिन्दी के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान आमीर खान एंव सलमान खान के फिल्मो का प्रमोट किया जाता है वैसे ही भोजपुरी में पहली बार कुर्बानी का प्रमोशन किया जाएगा। सुदीप पाण्डे मूलतः गया बिहार के रहने वाले हैं उनकी पहली फिल्म भोजपुरीया भईया थी।
वैसे अभी तक सुदीप पाण्डे 23 फिल्मों में अपना अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं जिनमें भोजपुरिया दरोगा, मसीहा बाबू, शराबी, सौतन, चंदू की चमेली, दरोगा जी चोरी हो गइल, हम हइ धर्मयोद्धा, फौजी प्रमुख हैं। उनकी रीलीज होने वाली फिल्मों में दिल के बंधन, कुर्बानी, माई के लाल, प्यार करे के हिम्मत चाहीं इत्यादि है। कुर्बानी फिल्म में सुदीप पाण्डे ने पहली बार मुस्लिम कैरेक्टर सिकन्दर बख्त की भूमिका अदा की है। उनका दावा है की इस साल की सबसे सुपर हिट फिल्म कुर्बानी होगी। सुदीप पाण्डेय इसके बाद निर्मात्री डा. रंजू सिन्हा की फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ की शूटिंग मलेशिया में करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सुदीप पांडेय डबल रोल की भुमिका करते नजर आयेंगें। निर्माता देवेन्द्र उपाध्याय एवं निर्देशक शशि शेखर की फिल्म ‘जान की बाजी’ की शूटिंग भी शीघ्र ही होने वाली है।
स्रोत : संजय भूषण पटियाला Read in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)i like bhojpuri movi
Posted by : mayank at 12:52:07 on 2011-07-26
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo