First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
महुआ टी.वी. पर प्रसारित हो रहे भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े शो केबीसी के भोजपुरिया वर्जन ‘‘के बनी करोड़पति’’ के आज के एपीसोड में बतौर गेस्ट बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के सामने हॉट सीट पर उनकी बेटी व हिन्दी सिनेमा की चर्चित अदाकार सोनाक्षी सिन्हा नजर आएँगी। यह एपिसोड फादर्स डे स्पेशल एपीसोड होगा। इस एपिसोड में केबीसी खेलते हुए सोनाक्षी अपने जीवन के कई अनछुए पल शेयर करेंगी। इस एपीसोड के दौरान सोनाक्षी यह बताती है कि फुटबाल खेलना उन्हें काफी पसदं है और स्कूल में गोलकीपर भी थी। दस हजार रूपये जीतने के बाद कम्प्यूटर महाराज अरबाज खान को फोन लगाते हैं, इसी दौरान दबंग के संवाद की चर्चा होती है और शत्रुजी के कहने पर सोनाक्षी (थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है) संवाद कहती हैं।
एक सवाल में जवाब में सोनाक्षी कहती हैं कि खुदगर्ज मेरी पसंदीदा फिल्म है। शत्रुघ्न सिन्हा शो के दौरान पूछते हैं कि दोनों भाईयों (लव-कुश) से बनती हैं या नहीं तो सोनाक्षी बताती है कि एक से बनती है और एक से नहीं। अंत में जिस पेन से शत्रु जी चेक साईन करते हैं वो लाना भूल जाते है। सोनाक्षी उनका पेन लाने जाती है और पेन के साथ सरप्राईज देने के लिए लाती है अपनी माँ पूनम सिन्हा को। केबीसी में सोनाक्षी जो भी राशि जितेगी वह दो चैरिटी संस्थान प्रयास व सलमान खान की ‘र्बिइंग हयूमन’ में बांट देंगी। महुआ टीवी पर ‘‘के बनी करोड़पति’’ के इस एपीसोड का प्रसारण शुक्रवार रात 9.00 बजे किया जायेगा।
Source : प्रशांत-निशांत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo