First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरिया दर्शकों के मनोरंजक चैनल महुआ टी. वी. पर 18 जुलाई से सोमवार से शुक्रवार रात्रि 8 बजे नया धारावाहिक शुरू हो रहा है ‘‘सेनुर मांग टिकुली’’। इस धारावाहिक का निर्माण मशहूर टेलीविजन शो निर्माण कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है। यह पहला अवसर है जब टेलीविजन क्वीन एकता कपूर की कंपनी बालाजी ने भोजपुरी धारावाहिक का निर्माण किया है। ‘‘सेनुर मांग टिकुली’’ दो विभिन्न विचारधाराओं वाली लड़की इंदिरा और शालिनी की कहानी है। इस धारावाहिक में इंदिरा और शालिनी के नजरिये से बिहार की सभ्यता व संस्कृति दिखायी गयी है। इंदिरा व शालिनी बचपन की दोस्त हैं। इंदिरा पटना में जन्मी व पली बढ़ी है, लेकिन वह हमेशा विदेश जाने की सोचती है। वह अपनी सभ्यता व संस्कृति को भूलकर माडर्न जीवन जीना चाहती है।
वहीं दूसरी तरफ शालिनी जो अमेरिका में जन्मी व पली बढी है अपने सभ्यता और संस्कृति की खोज में भारत आती है। कहानी आगे बढ़ती है जब इंदिरा व शालिनी साथ मिलकर उन्हें जीवन में क्या चाहिए के खोज में निकलती हैं। उनके खोज के दौरान उनकी मुलाकात ईश्वर नामक युवक से होती है, जो बिहार का रहने वाला है और अपनी सभ्यता-संस्कृति से जुड़ा हुआ है। लेकिन उसके ख्यालात माँडर्न हैं। कहानी में मोड़ उस वक्त आता है जब दोना लड़कियाँ ईश्वर से ही प्यार कर बैठती हैं। फिर क्या होता है, ईश्वर किससे प्यार करता है व इंदिरा व शालिनी की किस्मत उन्हें कहाँ ले जाती है यही बालाजी टेलीफिल्मस् निर्मित महुआ टीवी के धारावाहिक ‘सेनुर मांग टिकुली’ में दिखाया जायेगा। इस धारावाहिक के निर्देशक वरूण सिंह। धारावाहिक में इंदिरा की भूमिका में अंकिता दूबे, शालिनी की भूमिका में नैना वहीं ईश्वर की भूमिका में प्रिय रंजन हैं। इस धारावाहिक का प्रसारण महुआ टी. वी. पर हर सोमवार से शुक्रवार शाम 8 बजे से किया जायेगा।
Source : प्रशांत निशांत
1 comments posted (Showing 1 to 1)धारावाहिक के बारे में लिखते समय पी.आर.ओ. को ध्यान देना चाहिए कि टेलीविजन लेखक का माध्यम है, निर्देशक का नहीं...इसलिए समाचार में निर्देशक का नाम आये या न आये, लेखक का नाम ज़रूर आना चाहिए. दूसरी बात, किसी धारावाहिक के निर्देशक से पत्रकारों का यह सवाल अक्सर उनकी बेवकूफी का प्रमाण होता है कि आप इस धारावाहिक में क्या दिखाना चाहते हैं. यह लेखक से पूछो, क्योंकि जो लेखक लिखता है, वही निर्देशक दिखता है. और धारावाहिक के कलाकारों से तो विषय-वास्तु के बारे में पूछनेवाले पत्रकार अपनी बेवकूफी का सबसे बड़ा सबूत देते हैं...
Posted by : K. MANOJ SINGH. film writer at 00:09:12 on 2011-07-18
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo