First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मो के लेखक संतोष मिश्रा ने अब निर्देशन की कमान थाम ली है और बतौर निर्देशक उनकी पहली भोजपुरी फिल्म "कईसन पियवा के चरितर बा" जल्द ही प्रदर्शन के लिए तैयार होने वाली है। प्रीत ना जाने रीत से अपने लेखन की शुरुवात करने वाले संतोष मिश्रा के खाते में निरहुआ रिक्शावाला, देवरा बड़ा सतावेला, लहरिया लूटा ए राजा जी और हालिया रिलीज़ ट्रक ड्राइवर सहित लगभग दो दर्ज़न हिट फिल्मे हैं। "कईसन पियवा के चरितर बा" से अब उन्होंने लेखन के साथ साथ निर्देशन की भी जिम्मेवारी उठा ली है।
रवि किशन, रानी चटर्जी, मनोज पाण्डेय, अंजना सिंह, संजय पाण्डेय, अयाज़ खान, हितेन पाण्डेय अभिनीत इस फिल्म का निर्माण निर्मात्री नेहा तिवारी ने अपने बैनर मां विन्ध्वासिनी विजन के तले किया है। फिल्म के सह निर्माता अजय पाण्डेय, कार्यकारी निर्माता अनंत श्री और फिल्म के प्रोजेक्ट डिजायनर अनंजय रघुराज हैं। बकौल संतोष मिश्रा "कईसन पियवा के चरितर बा" एक मसाला फिल्म है जो मनोरंजन की चासनी से सराबोर है। संगीत निर्देशक मधुकर आनंद ने फिल्म में संगीत दिया है। संतोष मिश्रा के अनुसार "कईसन पियवा के चरितर बा" का सम्पादन प्रगति पर है और होली के अवसर पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Source : उदय भगत
2 comments posted (Showing 1 to 2)Best of Luck a Champarn Champion.............................
Posted by : jayprakash r. shukla at 18:10:30 on 2011-12-27
Best Of Luck For Future
Posted by : Dhiraj Kumar Yadav at 18:07:56 on 2011-12-27
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo