First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मो के अदाकार रवि किशन की फिल्म संतान भोजपुरी की पहली फिल्म बन गयी है जो नियमित शो में यूरोपियन देशो में रिलीज़ हुई है। साल २०११ में रिलीज़ हुई रवि किशन, पाखी हेगड़े, शुभी शर्मा व अवधेश मिश्रा अभिनीत फिल्म संतान आज फिजी में रिलीज़ हुई है। फिजी के बाद इसे हॉलेंड, सूरीनाम, मॉरिशस में रिलीज़ किया जायेगा। हैरी फर्नांडिस निर्देशित इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म वितरण कंपनी इरोस इंटरनेशनल ने रिलीज़ किया है। उल्लेखनीय है कि इरोस ने पिछले साल रवि किशन के साथ एक करार किया था जिसके तहत उनकी भोजपुरी फिल्मो को विदेशी बाज़ार उपलब्ध कराने को अपनी मंज़ूरी दी थी। इसी करार के तहत इस फिल्म को बुधवार को फिजी में रिलीज़ किया गया। संतान के रिलीज़ होने के बाद अब भोजपुरी फिल्मो को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मिलने के आसार और बढ़ गए हैं। हालांकि प्रायोगिक तौर पर इक्का-दुक्का फिल्म के निर्माताओं द्वारा विदेशों में किसी एक शो में रिलीज़ किया जा चुका है, लेकिन यह पहला मौका है जब किसी फिल्म को एक अंतरराष्ट्रीय वितरण कंपनी ने नियमित शो में रिलीज़ किया है।
Source : उदय भगत
1 comments posted (Showing 1 to 1)Bhojpuri Ke Pare World Me Lana Hai (Dhiraj )
Posted by : Dhiraj Kumar Yadav at 18:15:37 on 2012-01-18
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo