First Look
Our New Membersmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiqSantosh kumar Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
मशहूर निर्देशक प्रकाश झा व महेश मांजरेकर के सहयोगी निर्देशक रहे अंजनी कुमार बतौर निर्देशक अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘सईया डराईवर बीबी खलासी’’ से भोजपुरिया पर्दे पर आने को तैयार हैं। अंजनी की फिल्म ‘‘जिनगी ह गाड़ी सईया डराईवर बीबी खलासी’’ भोजपुरिया दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करेगी। इस फिल्म के माध्यम से पति-पत्नि की अमर प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म की गीत-संगीत की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में गोधन, होली, डोमकच के गाने हैं। आलवेज बी पाजिटीव पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में भोजपुरी की प्रतिभाशाली अभिनेत्री रिंकू घोष व नवोदित अनुज गुप्ता की प्रमुख भूमिकायें हैं वही अन्य भूमिकाओं में कुणाल सिंह, अवधेश मिश्रा, नीलीमा सिंह, सीमा सिंह, राजीव परशुराम, बसंत कुमार, सुमन कुमार, सुगन्धा, स्नेहा पल्लवी, मास्टर साहिल राय, राजेश राजा व राम कुमार मोनार्क हैं। फिल्म में संगीत है प्रियदर्शन पाठक का वही गीत है विनय बिहारी का। फिल्म के पटकथा संवाद लेखक निलय उपाध्याय है। फिल्म का निर्माण अनुज गुप्ता व अंजनी कुमार ने किया है। फिल्म का प्रदर्शन 18 नवम्बर से सम्पूर्ण बिहार में किया जाएगा।
स्रोत : प्रशांत निशांतRead in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)All the best wishes for the success of the film rgds Capt Mohan Rawat www.filumchi.com
Posted by : Mohan Rawat at 11:11:51 on 2011-11-16
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo