First Look
Our New MembersmohdyusufkhanSopari lal kashidipujayprakash yadavLUSHIFAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्म नायक रवि किशन के साथ दक्षिण की कई नामी गिरामी अभिनेत्रियों ने भोजपुरी फिल्मो में कदम रखा था, उनमे पहला नाम था नगमा का जिन्होंने पंडित जी बताई ना बियाह कब होई से लेकर लगभग एक दर्जन भोजपुरी फिल्मो में रविकिशन के साथ ठुमके लगाये। उसके बाद आई रम्भा जिन्होंने बांके बिहारी एम.एल.ए और रसिक बलमा में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। इन दोनों अभिनेत्रियों के बाद भोजपुरी से दक्षिण भारतीय खुशबू गायब हो गयी थी। उसी रिक्त स्थान को भरने आ गयी है तेलगु फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री मधु शर्मा जो रवि किशन के साथ जल्द नज़र आएँगी हिंदी फिल्मो के जाने माने निर्देशक दयाल निहलानी की पहली भोजपुरी फिल्म में। इस फिल्म की स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल इन दिनों सिलवास के मनोरम लोकेशन पर चल रही है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा ब्रिजेश त्रिपाठी और राजन मोदी भी मुख्य भूमिका में हैं। रवि किशन के अनुसार नगमा और रम्भा की तरह मधु में भी गजब की अभिनय क्षमता है और भोजपुरी फिल्म जगत को एक अच्छी अदाकारा मधु शर्मा के रूप में मिलने वाला है।
Source : उदय भगत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Rickshaw Wala I Love You Title Promo
Rickshaw Wala I Love You Trailer 2
Dhadkela Tohre Naame Karejwa Trailer
Rickshaw Wala I Love You Trailer