First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
महुआ टी0 वी पर प्रसारित हो रहे भारतीय टेलिविजन के सबसे बडे़ शो के0बी0सी के भोजपुरीया वर्जन के बनी करोड़पती के 25 वें एपिसोड में भोजपुरी स्टार रविकिशन अपनी धर्म पत्नी प्रीति किशन शुक्ला के साथ बतौर सेलीब्रिटी गेस्ट बिहारी बाबू शत्रुधन सिन्हा के साथ नजर आएगें। इस एपिसोड में के0बी0सी0 के 25 एपिसोड पूरे होने पर सेलेब्रेशन का माहौल दिखेगा। इस एपिसोड में के0बी0सी0 के अब तक के सफर की चर्चा की जायेगी। शो में रवि किशन शिव जी के श्लोक पर इन्ट्री करते है और फिर शत्रुघ्न सिन्हा के बुलाने पर उनकी पत्नी इन्ट्री करती है। रवि किशन के0बी0सी0 के 25 एपिसोड पूरे होने पर सेलेब्रेशन के लिए केक मगॅवातें है और शत्रुघ्न सिन्हा और अपनी पत्नी के साथ मिलकर केक काटते है। शत्रुघ्न सिन्हा और रवि किशन हई हमनी के भाई भोजपुरिया गाने पर डांस करते है। रवि बताते है कि उनको सफलता काफी मेहनत करने के बाद मिली है। रवि ने बताया कि उन्होने 7 साल से भी ज्यादा तक गाँव में होने वाले रामलीला में सीता की भूमिका निभायी है। फिर शत्रु जी के आग्रह पर रवि सीता जैसा कर के दिखाते है।
शो के दौरान रवि की बात संगीतकार इस्माइल दरबार से होती है, जिसमें इस्माइल अपने रवि के साथ के रोचक अनुभव बताते है। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा के आग्रह पर रवि नजर न केकरों लग जाए इ हुस्न की चोटी पर गाने पर परफार्म करते है। इस एपिसोड के दौरान रवि अपने जीवन के कई राज खोलते है। के0बी0सी0 में रवि अपनी और प्रीति की प्रेम कहानी भी बताते है। अन्त में रवि किशन आजमा लक गाने पर परफार्म करते है। के0बी0सी0 में जीती हुई राशि रवि रविकिशन फाउन्डेशन को देगें जो उनके गाँव में विकास कार्य करती है। महुआ टी0वी0 पर के बनी करोड़पती के इस एपिसोड़ का प्रसारण शुक्रवार रात 9 बजे किया जायेगा।
Source : प्रशांत निशांत
1 comments posted (Showing 1 to 1)good nice superb n sexy
Posted by : saurabh nidhi at 17:45:23 on 2011-07-11
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo