First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता रवि किशन ने स्पष्ट किया है की भले ही वो हिंदी फिल्मो में कितना ही व्यस्त क्यों ना हो लेकिन भोजपुरी फिल्मो से अपना नाता वो कभी नहीं तोड़ेंगे। उल्लेखनीय है की इन दिनों भोजपुरी फिल्म जगत में इस बात की चर्चा जोरों पर है की रवि किशन अब भोजपुरी फिल्मे नहीं करेंगे और इसकी वजह है हिंदी फिल्मो में उनकी सक्रिय भागीदारी। रवि किशन के अनुसार आज भले ही वो हिंदी फिल्मो में अधिक व्यस्त हैं लेकिन आज भी उनके पास भोजपुरी फिल्मो की संख्या बहुत ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा की भोजपुरी फिल्मो को नज़र अंदाज़ करने का मतलब होगा अपनी मां की भाषा के साथ गद्दारी करना क्योंकि जब वो संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे तो भोजपुरी फिल्मो ने ही उन्हें सहारा दिया था। हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया की अब वो कम लेकिन अच्छी फिल्मे ही करेंगे। रवि किशन ने भोजपुरी फिल्म जगत की वर्तमान स्थिति पर टिपण्णी करते हुए कहा है की पूरी दुनिया की फिल्म इंडसट्रीज़ में उतार चढाव लगा रहता है, ऐसे में यह कहना की भोजपुरी सिनेमा का भविष्य अंधकारमय है, बिल्कुल गलत है। अपनी आगामी फिल्म प्राण जाए पर वचन ना जाए और कईसन पियवा की चरित्तर बा के सम्बन्ध में उन्होंने कहा की इन दोनों फिल्मो में भोजपुरी फिल्म जगत को संकट से बाहर निकालने की क्षमता है।
Source : उदय भगत
1 comments posted (Showing 1 to 1)bhojpuriya
Posted by : anit at 22:12:15 on 2011-12-15
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo