First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मो के स्टार रवि किशन के लिए यह रविवार यानी १७ जुलाई का दिन खास मायने रहता है, सिर्फ इस लिए नहीं की वो इस दिन अपना जन्मदिन मना रहे हैं बल्कि इस साल उनका जन्मदिन उनके लिए ढेर सारी खुशियाँ लेकर आया है। पिछले बीस साल से हिंदी फिल्मो से जुड़े रवि किशन भोजपुरी फिल्मो में के सुपरस्टार तो बन चुके हैं लेकिन हिंदी फिल्मो में उन्हें वो स्थान नहीं मिल पाया था जिनके वो हकदार थे। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है रवि किशन आज भोजपुरी के साथ साथ हिंदी फिल्मो में भी खासे व्यस्त है। ह्रदय शेट्टी की फिल्म चालीस चैरासी में नसीरुद्दीन शाह के साथ अभिनय कर रहे रवि किशन रविवार को अपने जन्मदिन का केक काटकर संजय दत्त, विवेक ओबेराय अभिनीत फिल्म जिला गाजियावाद की शूटिंग के लिए रवाना हो जायेंगे।
इसके बाद आगामी चार महीनो में वो शाहिद कपूर के साथ अतरंगी रे, प्रतीक बब्बर के साथ इशक सहित दो और बड़े बैनर की फिल्म की शूटिंग करेंगे। रवि किशन ने अपने जन्मदिन के बारे में बताया की लम्बे अरसे बाद यह पहला मौका है जब उनके पिताजी पंडित श्याम नारायण शुक्ला उनके साथ उनके जन्मदिन पर मौजूद रहेंगे इसीलिए सुबह सुबह उनका आशीर्वाद लेकर ही वो अपने काम की शुरुवात करेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर की कि इस साल उनके पास हिंदी की लगभग आधा दर्जन व भोजपुरी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओ की लगभग ३० से भी अधिक फिल्मे हैं। उन्होंने कहा की दर्शको के प्यार के बदौलत ही आज उन्हें यह सम्मान मिल रहा है। बहरहाल भोजपुरियासिनेमा.कॉम रवि किशन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां देता है और आशा करता है यह दिन उनके लिए काफी खुशियाँ लेकर आये।
स्रोत : उदय भगत Read in English
3 comments posted (Showing 1 to 3)happy birthday Ravi Bhaiya
Posted by : Sushil at 05:28:23 on 2011-07-17
Ravi bhaiya hamari taraph se dhero badhaiya.apki filo ki tarah ye birth day bhi super duper hit ho......sahilrocks.deoria u.p.
Posted by : sahil rocks at 20:54:19 on 2011-07-16
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रवि जी, तुम जियो हजारों साल साल के दिन हों पचास हज़ार
Posted by : Manish Shukla at 23:33:01 on 2011-07-15
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo