First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मो के स्टार अभिनेता रवि किशन इन दिनों हिंदी फिल्मो में काफी व्यस्त हैं। सबसे मजे की बात तो यह है की उनकी हिंदी फिल्मो का नाम आम हिंदी फिल्मो की तरह नहीं है। रवि किशन इन दिनों निर्देशक ह्रदय शेट्टी की फिल्म चालीस चौरासी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, के.के.मेनन, अतुल कुलकर्णी और रवि किशन पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। इसके पूर्व उन्होंने हाल ही में तनु वेड्स मनु के निर्माता बिनोद बच्चन की फिल्म जिला गाज़ियावाद की शूटिंग की है। इस फिल्म में संजय दत्त, विवेक ओबेराय, अरसद वारसी के साथ रवि किशन भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा इसी माह रवि किशन की फिल्म चितकबरे रिलीज़ हो रही है। रवि किशन का मानना है कि चितकबरे में उनकी भूमिका उनकी श्रेष्ठ भूमिका में से एक है। चितकबरे के बाद उनकी मोहल्ला ८० बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
चन्द्र प्रकाश द्विवेदी की इस फिल्म में वो सन्नी देओल के साथ नज़र आयेंगे। प्रसिद्द उपन्यासकार डॉ. काशी नाथ सिंह के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में वो बनारस के फक्कड़ व बातूनी युवक कन्नी गुरु की भूमिका में हैं। रवि किशन की अगली फिल्म होगी अज़ान जो विदेशी पृष्ठभूमि पर आधारित है। साथ ही उन्होंने हाल ही में सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन की फिल्म एजेंट विनोद की शूटिंग पूरी की है। अन्य फिल्म जिनके नाम अतरंगी अर्थात आम नामो की तरह नहीं है उनमे इसक्क, लूट व दो अन्य फिल्मे हैं जिनकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। रवि किशन के अनुसार हर फिल्मो में उनका किरदार अनूठा और सशक्त है। बहरहाल, लक, रावण, ना घर के ना घाट के में अपने अभिनय क्षमता से फिल्म समीक्षकों व दर्शको को आकर्षित करने में सफल रहे अभिनेता रवि किशन की बादशाहत भोजपुरी फिल्मो में कायम तो है ही, बड़े बैनर की फिल्मो की लम्बी कतारें हैं उनके पास।
1 comments posted (Showing 1 to 1)jai ho bhojpuriya devta ravi bhaiya ki jai.................................................................................
Posted by : Ashutosh Aryan Actor at 11:30:39 on 2011-08-04
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo