First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
हैदर काज़मी कृत और शिवराम यादव द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘रंगबाज’ 29 जुलाई को मुंबई और बिहार के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के नायक एवं निर्माता ठेठ अंदाज के रंगबाज हैदर काजमी हैं। हैदर काजमी कहते हैं शिवराम यादव निर्देशित ‘रंगबाज’ में मेरे कैरेक्टर का नाम कृष्णा यादव है, जो एक रफ-टफ किस्म का व्यक्ति है। वह अपनी शर्तों पर जीनेवाला तथा इंसाफ पसंद इंसान है। वह सीधे-सादे व्यक्ति से सीधी-सादी भाषा में तथा गुण्डों से गुण्डों की भाषा में बात करता है। वह आदमी के साथ नाइंसाफी होते हुए नहीं देख सकता। फिल्म की पृष्ठभूमि बिहार पर आधारित है।
फिल्म में कुल 9 गीत हैं, जिनमें से दो गीत सीमा सिंह तथा एक आइटम गीत तस्लीमा शेख पर फिल्माया गया है। फिल्म की नायिका रानी चटर्जी हैं। ‘रंगबाज’ को आप किस तरह की फिल्म कहेंगे? इस पर शिवराम यादव कहते हैं, "रंगबाज एक स्वस्थ मनोरंजक, संगीतमय एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सभी दर्शक वर्ग हेतु मनोरंजन के पूरे-पूरे मसाले हैं। यह 29 जुलाई को रिलीज होगी"। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं हैदर काजमी, रानी चटर्जी, सीमा सिंह, तस्लीमा शेख, माया यादव, बिपिन सिंह, सी.पी. भट्ट, नीलिमा सिंह, उमा शंकर मिश्रा, अमित मिश्रा, सोनिया मिश्रा, सुप्रिया गोयल, मास्टर समद, सैयद गुलरोज, बाल गोविंद, राम मिश्रा, फूल सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, अनिल यादव और विजयलाल यादव।
स्रोत : रंजन सिन्हा, शशिकांत सिंहRead in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)ट्रेलर से तो खांटी मसाला फिलिम लागत बा ...
Posted by : umesh at 10:30:25 on 2011-07-18
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo