First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक रामाकान्त प्रसाद नये साल वर्ष 2012 में भोजपुरिया दर्शकों के बीच भोजपुरी फिल्म ‘‘खून पसीना’’ लेकर आ रहे हैं। रामाकान्त प्रसाद इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहें हैं वही फिल्म का निर्माण किया है बाला भाई ने। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा॰लि॰ प्रस्तुत शिव फिल्मस् के बैनर तले बन रही इस फिल्म में दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ व पवन सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में पाखी हेगड़े, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, ब्रजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, नीरज राज पौडेल, राकेश पुजार व आईटम क्वीन सीमा सिंह की अन्य प्रमुख भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में एम॰एल॰ए॰ विनय बिहारी की मेहमान भूमिका हैं। निर्देशक रामाकान्त प्रसाद के अनुसार भोजपुरी में मिसाल साबित होगी ‘‘खून पसीना’’। इस फिल्म की 45 दिनों की शुटींग की गई है व अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में मधुर गीत है अशोक कुमार दीप, विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव के वही कर्णप्रिय संगीत हे अशोक कुमार दीप का। फिल्म जनवरी में प्रदर्शित होगी। फिल्म के छायांकन देवेन्द्र तिवारी, एक्शन हीरा यादव, निशांत खान, लेखक सुरेन्द्र मिश्रा, संपादक दीपक जऊल व प्रचारक प्रशांत-निशांत है।
Source : प्रशांत निशांत
1 comments posted (Showing 1 to 1)Best Of Luck
Posted by : Dhiraj Kumar Yadav at 18:20:40 on 2012-01-02
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo