bhojpuri movie reviewsFirst Look

अब जनता बोलेगी !!!

अब जनता बोलेगी !!! एपिसोड २
अब जनता बोलेगी !!! एपिसोड १

Our New Members

pannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now

bhojpuri movie reviews bhojpuri film reviewsBhojpuri Film Reviews

BAROOD REVIEW
AULAAD REVIEW

bhojpuri cinema articlesBhojpuriya Articles

उत्तर प्रदेश में ख़त्म होता भोजपुरी फिल्मों का बाज़ार भोजपुरी सिनेमा : तीसरे दौर के अंत की शुरुआत ? भोजपुरी सिनेमा में सार्थक हस्‍तक्षेप करेगा “सईयां ड्राइवर…”अच्छे कोशिश की तारीफ़ करिए, नहीं तो कुछ ना हो पाएगा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री : पब्लिसिटी के प्रति उदासीनता५० सालों में अपनी राह भटक चुका है भोजपुरी सिनेमा

bhojpuri celebrity interviewsCelebrities' Interview

Manoj Tiwari Rajkumar R. Pandey Premanshu Singh Hyder Kazmi Dinesh Lal Yadav Ashok Kumar Deep Ravi Kissen Kranti Prakash Jha Nitin Chandra Manoj Tiger

 

मैं सिर्फ शो-पीस बनकर नहीं रहना चाहती- राखी त्रिपाठी

2012-2-12

मैं सिर्फ शो-पीस बनकर नहीं रहना चाहती- राखी त्रिपाठी अमूमन भोजपुरी फिल्मों में हीरोइनों की अहमियत शो-पीस से ज्यादा कुछ नहीं होती। मज़बूरी में ही सही अभिनेत्रियों ने भी इस हालात को नियति मान लिया है। लेकिन राखी त्रिपाठी हालात से समझौता करने के बजाय उसे बदलना चाहती है। बकौल राखी अगर हीरोइनों की शो-पीस वाली स्थिति में बदलाव नहीं आया तो इसका खामियाज़ा भोजपुरी सिनेमा को ही उठाना होगा। सिनेमा का मिजाज़ और अंदाज़ तेज़ी से बदल रहा है, अब दर्शक अभिनेत्रियों को पर्दे पर केवल कुल्हे-कमर मटकाते और पेड़ों की टहनियां पकड़ कर गाना गाते नहीं देखना चाहते। बल्कि फिल्म की कहानी के ट्विस्ट और टर्न में भी उनकी पूरी भागीदारी चाहते हैं।

कॉलेज के दिनों से ही विद्रोही स्वाभाव की रही राखी त्रिपाठी ग्लैमर को कामयाबी का पैमाना मानने को तैयार नहीं। राखी की माने तो कहानी की डिमांड रहे तो उन्हें ग्लैमर दिखने से परहेज़ नहीं, लेकिन ज़बरदस्ती सिचुएशन ठूंस-ठूंसकर अंग प्रदर्शन का चलन उन्हें मंज़ूर नहीं। वैसे राखी इंडस्ट्री के कई और रिवाजों से इत्तेफाक नहीं रखती। बावजूद इसके उनकी कामयाबी का सफ़र बिना रुके जारी है। हाल ही में उनकी मैथिलि फिल्म "सजना के अंगना में सोलह श्रृंगार" और भोजपुरी फिल्म "अचल रहे सुहाग" ने कामयाबी का परचम फहराया है। इन फिल्मों को एक तहरीक के रूप में पेश करते हुए राखी कहती हैं कि इन दोनों ही फिल्मों में परम्परा और मूल्यों को ज्यादा तवज्जो दी गई थी, फिर भी दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया। ज़ाहिर है इन फिल्मों से उन फिल्म मेकरों की आँखें ज़रूर खुलेंगी जो सेक्स और भौंडेपन को ही सफलता की कुंजी मानकर फ़कीर की तरह लकीर पीट रहे हैं। आगामी दिनों में राखी त्रिपाठी 'चुन्नुबाबू सिंगापुरी', 'काली', 'कोठा', 'चालबाज़ चुलबुल पांडेय' और 'जीजाजी की जय हो' जैसी फिल्मों में नज़र आएँगी।

Source : स्पेस क्रिएटिव मीडिया

 

 

bhojpuriya cinema readers 0 comments posted

No comment posted yet! Be the first.

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

"नाच नचईया धूम मचईया" में भिड़े सुधा चंद्रन और कानू मुखर्जीअंतररास्ट्रीय फेस्टिवल में भोजपुरी लघु फिल्म हमका ओढावे चदरिया विराज भट्ट-मोनालिसा पहली बार साथ-साथ‘‘हार ना पाई प्यार हमार’’ क शूटिंग 10 मई सेप्रथम मस्तराज भोजपुरी सिटी सिने अवार्ड संपन्नमनमोहन तिवारी अब भोजपुरी फिल्मों मेंजल्द रिलीज होगी "अंधा कानून"कल्पना जयभोजपुरी॰काँम के गरियईलिन ?बिहार महोत्सव का आयोजन १६ सितम्बर से पूरी हुई ‘गंगा जमुना सरस्वती’

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Durga Movie Trailer Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer Rajaji Movie Trailer Raja Ji Title Song Promo