First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
अगले हफ्ते दो भोजपुरी फिल्में बॉक्स ऑफिस अपनी जोर आजमाईश करती दिखेंगी। एक तरफ जहां टॉकी फ्रेमस् प्रा॰ लि॰ द्वारा प्रस्तुत निर्माता स्वपनदीप व निर्देशक स्वपनदीप व शैलेश पाण्डेय की फिल्म "राजा के रानी से प्यार हो गईल" का प्रदर्शन 17 फरवरी से बिहार झारखंड में किया जाएगा वहीँ के.आर.सी फिल्मस् के बैनर तले बनी "देवता" को भी 17 फरवरी को ही रिलीज किया जाएगा।"राजा के रानी से प्यार हो गईल" में प्रेम कहानी दिखाई गई है जिसकी कहानी प्रवेश व शुभी के इर्द-गिर्द घूमती है वहीँ "देवता" के माध्यम से पलायन की समस्या को दिखाया गया है।
इस फिल्म मे यह बताया गया कि महानगर, शहर को छोड़कर अपने गाँव, कस्बे मे भी सही राह पर चलकर सफलता प्राप्त कर सकते है। राजा के रानी से प्यार हो गईल में जूनियर निरहुआ प्रवेश लाल यादव दो नायिकाएँ शुभी शर्मा व मेघा घोष के साथ थिरकते नजर आंएगे जबकि "देवता" में अंजनी चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, दिव्या द्विवेद्वी, श्री कांकनी एक साथ दिखाई पड़ेंगे। देवता का निर्देशन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बृजभूषण ने किया है। राजा के रानी से प्यार हो गईल के गाने है प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती व विपिन बहार के वही संगीत हैं राजेश-रजनीश का। "देवता" के संगीतकार के॰ रत्नेश, गीतकार अशोक सिन्हा हैं।
Source : प्रशांत-निशांत
1 comments posted (Showing 1 to 1)devta ke editing krne main bahut maja aya bahut aachi film bni hai film industry ke log dekkr bahut basand key hai to ye film aap jarur jarur dekhiya aap bhi soceige kyaa film bni hai yar
Posted by : Dharam Soni at 22:35:16 on 2012-02-13
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo