First Look
Our New Membersmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiqSantosh kumar Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
महुआ चैनल का चर्चित शो "भौजी नं. वन" के एंकर व भाभियों के दुलारे देवर प्रियेश सिन्हा अब घर- घर के ड्राईंग रूम के अलावा सिनेमा के रुपहले परदे पर भी अभिनेता के रूप में रानी चटर्जी के साथ फिल्म "मेहरारू चाही मिल्की व्हाईट" में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अन्य कलाकार हैं गजेन्द्र चौहान, दीपक सिन्हा,मेहनाज़, नीलिमा सिंह और सुशील सिंह। इस फिल्म के निर्माता मनोहर एस.झा के अनुसार "भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा छवि, जिसे सभ्य समाज हेय दृष्टि से देखता है, उस विधा को बदलने में यह फिल्म जरूर कामयाब होगी"। उन्होने कहा क़ि मैं अपनी फिल्म के माध्यम से एक बहुत ही बड़ा स्टार देने वाला हूँ, जो आने वाले समय का सुपर स्टार होगा।
बतौर नायक प्रियेश सिन्हा, "वैसे तो मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले, मगर मैं तलाश में था एक अच्छी स्टोरी वाली फिल्म का, ताकि हमारे चहेते दर्शक जिनका प्यार, आशीर्वाद सुपर हिट शो भौजी नं.१ के माध्यम से मिल रहा है, वे निराश ना हो। जब फिल्म की कहानी मुझे सुनाई गयी तो मैंने फ़ौरन "हाँ" कह दी। आज जब फिल्म बन कर प्रदर्शन के लिए तैयार है तो मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि हमारे दर्शक और ख़ास कर सभ्य समाज के लोग जरूर सराहना करेंगे तथा परिवार के साथ अवश्य ही फिल्म को देखेंगे"। प्रियेश सिन्हा एक और फिल्म "प्यार भइल परदेशी से" करने वाले हैं जिसके निर्माता अवध किशोर हैं. फिल्म की शूटिंग बिहार में विभिन्न जगहों पर की गयी है।
स्रोत : रामचंद्र यादवRead in English
2 comments posted (Showing 1 to 2)all the very best Priyeshji....
Posted by : raj at 07:04:05 on 2012-01-19
congrats..we r egarly waiting for the movie...heartist wishes for u...
Posted by : gaurav at 21:22:10 on 2012-01-13
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo