First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
फहीम ए खान द्वारा निर्देशित ए स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड मैंगों मोशन मूवीज के बैनर तले बनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘फूल बन अंगार’’ जो एक नारी के शोषण, अत्याचार से पीडि़त होकर डाकू की भुमिका पर आधारित फिल्म बिहार में जहाँ दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी हैं वहीं मुंबई के पहले सप्ताह में बढ़िया बिजनेस कर रही है। इस फिल्म के निर्देशक फहीम ए. खान का कहना है कि इस फिल्म को बनाने में जितनी मुश्किलों का सामना करना नहीं पड़ा उससे ज्यादा फिल्म रिलीज करते वक्त करनी पड़ी यहाँ तक की मुझे जेल भी जाना पड़ा। इस फिल्म की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी ने पूरी तरह फिल्म न रिलीज होने के लिए कोशिश कर चुकी थी। यहाँ तक की रानी चटर्जी ने सेंसर में पैरवी कर इस फिल्म के चार आईटम सांग को कटवाने में उनका सबसे बड़ा हाथ था। लेकिन फिल्म रीलिज होने के बाद रानी चटर्जी अपनी वाहवाही बटोरने के लिए सभी लोगों से बधाईयाँ ले रही है। पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित नवरंग थिएटर में निर्देशक ने प्रीमियर शो का आयोजन किया था जिसमें फिल्म के सारे कलाकार आकर प्रिमीयर शो को भव्य तरीके से आयोजन करने में निर्देशक का सहयोग किया। लेकिन फिल्म की अभिनेत्री रानी चटर्जी नहीं पहुँची।
इस फिल्म के निर्माता विशाल तिवारी एवं अभिषेक धारीवा इस फिल्म का संगीत एवं निर्देशन फहीम ए खान ने किया है, लेखक शकील नियाजी, गीतकार पवन मिश्रा, मुनव्वर आजमी, एस. कुमार, एक्शन गब्बर सिंह, छायांकन श्यामल चतुर्वेदी, नृत्य राम देवन, संजय एवं पी. आर. ओ संजय भूषण पटियाला है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में रानी चटर्जी, विशाल तिवारी, विपीन सिंह, दीपक भाटिया, गोपाल राय, सी. पी. भट्ट, पवन मिश्रा, सीमा सिंह, पुरूनिला राय, हरी शरण, मंजू तिवारी, नरेन्द्र पाण्डेय आदि की प्रमुख भूमिकाएँ है।
Source : संजय भूषण पटियाला
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo