First Look
Our New MembersmanojkumarRitesh Kumar Krishnarajan singhAvinash Pandayamit kumar sah Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
अपनी गायकी से पहचान बना चुके पवन सिंह नए साल की शुरुवात बनारस के गंगा घाट से कर रहे हैं। इस साल उनकी नयी फिल्म की शूटिंग इसी सप्ताह बनारस में शुरू हो रही है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्मो के प्रसिद्ध निर्देशक राज कुमार पाण्डेय की फिल्म गंगा के सौगंध की शूटिंग के लिए बनारस पंहुच रहे हैं। साल २०१० में दोनों ने एक साथ देवरा बड़ा सतावेला की थी और यह फिल्म उस साल की व्यावसायिक तौर पर सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। साल २०११ में भी इस जोड़ी ने ट्रक ड्राइवर का निर्माण किया था और यह फिल्म पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। लगातार दो साल तक बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के बाद ये जोड़ी अब गंगा के सौगंध में एक साथ है। देवरा बड़ा सतावेला के निर्माता दिलीप जयसवाल ही इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। पवन सिंह के अनुसार राज कुमार पाण्डेय सफलता के पर्याय माने जाते हैं और उसके साथ काम करने का मतलब ही है कि पुराना अध्याय इस बार भी नए सिरे से लिखा जायेगा।
Source : रंजन सिन्हा
1 comments posted (Showing 1 to 1)Rajkumar ji aapki filme kmaall ki hoti hai.
Posted by : Makeup artist Reetesh BiND at 14:06:16 on 2012-01-25
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo
Aisan Piyawa Song Promo : Achal Rahe Suhaag
Teej Song Promo : Achal Rahe Suhaag