First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्म अदाकारा पाखी हेगड़े की धूम इन दिनों चारों तरफ मची हुई हैं। पाखी को जहाँ इस वर्ष भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय अदाकारा के खिताब से नवाजा गया हैं वही इस वर्ष पाखी की प्रदर्शित फिल्म आखिरी रास्ता, मैं नागीन तू नगीना, दुश्मनी व हालिया प्रदर्शीत ‘‘औलाद’’ में उनके काम को काफी सराहा गया है। ‘‘औलाद’’ में पाखी की भूमिका को दर्शकों व समीक्षकों ने खूब सराहा हैं। बैरी पिया, सईंया से सोलह श्रृंगार, प्रेम के रोग भईल, दाग, दीवाना में निभाई गई उनकी भूमिका के पहले से ही सब कायल है। ‘‘औलाद’’ में पाखी ने भारतीय नारी की भूमिका निभाई जो अपने परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। पिछले दिनों औलाद के प्रमोशन के सिलसिले में जब पाखी बिहार में थी तो सिनेमाघरों में पाखी से मिलने महिलाओं की भारी भीड़ पहुँच रही थी। हर महिला पाखी की एक झलक पाने को बेताब थी। महिला दर्शकों ने पाखी से मिलकर फिल्म में उनके द्वारा भ्रूण हत्या, बेटा-बेटी एक समान जैसे विषयों को उठाने पर शाबाशी दी। पाखी इन दिनों बड़ौदा में अपनी नई फिल्म ‘‘खून पसीना’’ की शुटिंग में व्यस्त है।
Source : प्रशांत निशांत
1 comments posted (Showing 1 to 1)hi bhojpuri ya bhaiya hum ratraf se diwali subhkam nay all bhojpuri ya and bihar
Posted by : udaykumar at 20:41:00 on 2011-10-09
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo