First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरिया दर्शकों के मनोरंजक चैनल महुआ टी. वी. पर प्रसारित हो रहे अनोखे डांस रियलिटी शो "नाच नचईया धूम मचईया" के मंच पर इस हफ्ते प्रतियोगिता में शामिल नौ अभिनेत्रियों के साथ धूम मचाते दिखेंगी भोजपुरी की दो अभिनेत्रियाँ पाखी हेगड़े व शुभी शर्मा। पाखी व शुभी "नाच नचईया धूम मचईया" के मंच पर अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म संतान को प्रमोट करने पहुँची हैं। पाखी व शुभी दोनों शो के एंकर रविकिशन के साथ मंच पर नृत्य प्रस्तुतियाँ देती हैं। पाखी व शुभी दोनों ही "नाच नचईया धूम मचईया" के मंच पर प्रतिभाओं को देख कर काफी खुशी प्रकट करती हैं।
इस एपीसोड का थीम रोमांटिक है इसलिए शो की शुरूआत रविकिशन व पाखी के रोमांटिक परफारमेंस से होती है। शो मे अपनी परफार्मेंस के दौरान क्रिशा खंडेलवाल बेहोश होकर गिर पड़ती हैं जबकि शो के दौरान ही सीमा सिंह घायल हो जाती हैं। प्रदीप व स्मृति की जोड़ी लाजवाब परफार्मेंस देते हैं जो सभी को खूब पसंद आता है। पिछले हफ्ते इस शो से उर्वशी व राज की जोड़ी बाहर जा चुकी है और देखना यह है कि नौ जोड़ी मे से कौन सी जोड़ी को जज गणेश आचार्य, सुधा चन्द्रन व कानू मुखर्जी बाहर का रास्ता दिखाते हैं। इस शो का प्रसारण महुआ टी. वी. पर शनिवार व रविवार रात्रि 8 बजे किया जा रहा है।
Source : प्रशांत-निशांत
3 comments posted (Showing 1 to 3)rajesh bhai ek bat sunla, kehu ke burai kare se pahile sochab jaruri ba | aisan kaam dubara mat kariha |
Posted by : ajay pandey at 21:17:14 on 2011-09-24
अरे राजेसवा, सारे रवि भैया के गरियावे के हिम्मत कईसे पड़ गईल हो ?? बड़ा कुटईबा तू, समझला ? जादा किचिर किचिर मत करा इहाँ
Posted by : Ajay at 15:59:16 on 2011-09-24
agar is sho ko ravi ke aalawa koi bhi kiya hotaa to ye sho hittttt hua hotaaaaa. ravi ke vazah se ye sho flop ja raha hai.
Posted by : rajesh tiwary at 13:25:11 on 2011-09-24
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo