First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी दर्शकों के मनोरंजक चैनल महुआ टी. वी पर प्रसारित हो रहे डांस रियलिटी शो ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ के मंच पर इस हफ्ते पवन सिंह, नायिका अंजना सिंह व नायक प्रदीप पाण्डेय के साथ ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ के मंच पर अपनी आने वाली फिल्म ‘‘ट्रक ड्राईवर’’ को प्रमोट करने पहुँचे हैं। इस हफ्ते ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ के मंच पर शनिवार के एपीसोड की शुरूआत डांस मास्टर गणेश आचार्य व रविकिशन व डांस संग्राम के पार्टिसीपेंटस के साथ परफारमेंस के साथ शुरू होती है। इस एपीसोड में स्मृति सिन्हा व प्रदीप अपने एक और शानदार पररमेंस से सभी जजेस को आश्चर्यचकित करते हैं।
सीमा सिंह व सोनू सुधा चंद्रन के जीवन को दर्शाती एक नृत्य प्रस्तुती करते हैं। इस एपीसोड में लवी व स्मृति के बीच सर्वश्रेष्ठ डांसर को लेकर बहस होती है। इसी एपीसोड में सीमा सिंह बताती है कि ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ के पहले उसके पिताजी ने उसका कोई भी डांस परफारमेंस नहीं देखा था, लेकिन अब हर हफ्ते वे ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ देखते हैं। इसी हफ्ते अनारा गुप्ता बताती है कि सेट पर उसका एक लक्की चार्म है जिसे परफारमेंस दिये जाने के पहले वे गले लगाती है और परफारमेंस अच्छा होता है लेकिन वे उसका नाम नहीं बताती है। महुआ टी. वी. पर इस शो का प्रसारण शनिवार-रविवार 8 बजे किया जा रहा है। इस शो के एंकर रवि किशन है।
Source : प्रशांत निशांत
1 comments posted (Showing 1 to 1)wah pawan bhaiya tu ta kamal kar dela...
Posted by : raghvendra at 09:37:39 on 2011-10-09
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo