First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरिया दर्शकों के मनोरंजक चैनल महुआ टी. वी पर प्रसारित हो रहे अनोखे रियलीटी शो ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ मेइस रविवार भक्ति गीतों की बयार बहती नजर आयेंगी। इस एपीसोड का थीम अध्यात्मिक व भक्ति गीत है। इस एपीसोड की शुरूआत सभी प्रतिभागी ‘‘ईश्वर अल्लाह तेरा नाम’’ गाने पर परफार्म कर के कहते हैं और देश में शांति बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। अदाकारा अक्षरा सिंह अपने पार्टनर राकेश के साथ मौला-मौला गाने पर परफार्म करती हैं। शो के जज गणेश आचार्य, सुधा चन्द्रन व कानू मुखर्जी, रिंकू घोष के परफारमेंस को देखकर अश्चर्यचकितहो जाती है। रिंकू घोष पार्वती बनी है वहीं वाराणसी के उनके पार्टनर मदन मोहन, रिंकू के शिव बने हैं। दोनों की जोड़ी शानदान तांडव नृत्य प्रस्तुत करती है। मिस जम्मू अनारा गुप्ता ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ मेसबसे अधिक अंक प्राप्त करती हैं। अनारा गुप्ता माता काली की भूमिका में नृत्य प्रस्तुत करती है। अनारा बताती हैं कि उसमे इतनी उर्जा व शक्ति पहले कभी महसूस नहीं किया। वे आशा प्रकट करती हैं कि कोई आध्यात्मिक शक्ति उसका साथ उसके परफारमेंस के दौरान दे रही थी। अनारा गुप्ता के डांस पार्टनर लखनऊ के निसार खान हैं। इसके अलावे और सभी अदाकाराएँ भी अपने पार्टनर्स के साथ परफार्म करती हैं। इस शो के एंकर रविकिशन हैं। इस शो का प्रसारण शनिवार - रविवार रात 8 बजे महुआ टी. वी. पर हो रहा है।
Source : प्रशांत-निशांत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo