First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरिया फिल्मों की नायिका मोनालिसा का नया अवतार उनकी जल्द प्रदर्शित होने वाली फिल्म "बारूद" में नजर आयेगा। भोजपुरी फिल्मों के जाने माने निर्माता-निर्देशक रामाकांत प्रसाद की इस फिल्म में मोनालिसा पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में है। फिल्म में मोनालिसा के नायक विराज भट्ट हैं। मोनालिसा के मुताबिक़ वह फिल्म में एक से बढकर एक खतरनाक स्टंट करती नजर आयेंगी। फिल्म में मोनालिसा का ग्लैमरस व हॉट अवतार भी नजर आयेगा। कुमारी माई मूवीज के बैनर तले बनी आदिशक्ति इंटरटेनमेंट व सीता आर्टस प्रस्तुत इस फिल्म में विराज भट्ट, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, नीरज राज पौडेल, ब्रजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, अयाज खान, दीपक भाटिया, देव सिंह व सीमा सिंह की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म के गीतकार-संगीतकार अशोक कुमार दीप हैं।
स्रोत : प्रशांत निशांतRead in English
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo