First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
आम तौर पर फ़िल्मी सितारों के प्रति दीवानगी दक्षिण भारत में ही देखी जाती है, लेकिन अब बिहार में भी इसकी शुरुवात हो चुकी है. शुक्रवार को बिहार के विभिन्न शहरो में इसका उदहारण देखने को मिला. पटना सहित मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और कटिहार में भोजपुरी स्टार रवि किशन के चहेतों ने रवि किशन पर अनायास आये संकट को दूर करने और शुक्रवार को रिलीज़ हुई उनकी फिल्म फौलाद की सफलता की कामना के लिए उनके पुतले का विधिवत पूजा कर उनका दुग्धाभिषेक किया और प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया. इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया.
शुक्रवार की दोपहर सैकड़ो की तादाद में जुटे रवि किशन के फेंस ने स्थानीय महावीर मंदिर से पूजा अर्चना कर जुलुस की शक्ल में वीणा सिनेमा हॉल पहुचे, जहाँ उनकी फिल्म फौलाद आज ही रिलीज़ हुई है. फ़िरोज़ खान निर्देशित व रजनीश गुप्ता निर्मित इस फिल्म में रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं और उनका साथ दे रहे हैं सुशील सिंह, प्रकाश जैस, अवधेश मिश्रा व नवोदित अदाकारा अंजना सिंह. सिनेमाहाल के प्रांगण में रवि किशन के फौलादी तेवर वाले कट आउट का उनके फेंस ने माल्यार्पण किया और छः फिट के कट आउट को दूध से नहलाया. इस कार्यक्राम का नेतृत्व रवि किशन फेंस क्लब के प्रधान महासचिव नीरज पाण्डेय व उदय भगत ने किया. इस मौके पर फिल्म के निर्माता रजनीश गुप्ता, निर्देशक फ़िरोज़ खान, राजीव रंजन कुमार, कलाकार रोहित सिंह मटरू, निरुपमा श्री, फिल्म वितरक पुनीत सिंह, सुशांत, राजू कुमार, संदीप लाल, वीणा सिनेमा के सुनील सिंह सहित सैकड़ो प्रशंसक मौजूद थे. इस मौके पर वीणा सिनेमाहाल के प्रांगण में बिहार एडवरटीजमेंट वेलफेयर एसोसियेशन के हिमान्द्री दास द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया.
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीरज पाण्डेय ने बताया की सुपर स्टार रवि किशन और उनका परिवार इनदिनों काफी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं क्य%
2 comments posted (Showing 1 to 2)ravi bhaiya k prati aisan diwangi kabo na dekhle rahi...re babu tu ta bhojpuriya rajnikant ban gail bada ho...
Posted by : kulbhojpuriya at 01:21:11 on 2011-09-26
really superb but try to improove your bhojpuri
Posted by : rituraj at 10:06:29 on 2011-09-17
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo