First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्म नायक व गायक मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के समाचार पत्र आईनेक्स्ट को मानहानि का नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। इस समाचार पत्र ने मनोज तिवारी पर अपनी पत्नी के खिलाफ मनमानी करने का आरोप लगाया है तथा लिखा है कि मनोज तिवारी अपनी पत्नी रानी के नाम की सारी प्रापर्टी अपने नाम ट्रांसफर कराते जा रहे हैं। इस विषय पर दोनों के बीच काफी विवाद भी है मगर रानी की एक नहीं चल रही है। इस समाचार पत्र ने यह भी लिखा है कि मनोज तिवारी वाराणसी के कौशलेश नगर के मकान को अपनी इकलौती बेटी के नाम पर करने के अपने वादे से भी मुकर गए, फाइनली वो मकान भी अब उनके अपने नाम हो चुका है।
समाचार पत्र ने लिखा है कि मनोज तिवारी का ध्यान फिल्मों के साथ-साथ अब अपने पोलिटिकल कैरियर पर है। इसके लिए वह रानी तिवारी से चल रहे तक़रार को पूरी तरह ख़त्म करना चाहते हैं ताकि बाद में कोई इश्यू न बने। इस मामले में मनोज तिवारी के प्रवक्ता शशिकांत सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि इस समाचार पत्र आई-नेक्स्ट द्वारा आए दिन मनोज तिवारी की छवि को खराब की जा रही है तथा जानबूझ कर मनगढ़ंत बाते प्रकाशित की जा रही हैं। ऐसे में आईनेक्स्ट समाचार पत्र को मानहानि की नोटिस मनोज तिवारी की ओर से भेजने का निर्णय किया गया है, जिससे मनोज तिवारी के खिलाफ उपरोक्त समाचार पत्र गलत व मनगढ़ंत ख़बरें प्रकाशित करना बंद करे।
Source : रंजन सिन्हा, शशिकांत सिंह
1 comments posted (Showing 1 to 1)ये सर्वा कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ता है पब्लिसिटी का./ एका बस चले तो ससुर पब्लिसिटी के लिए बिना कपड़ा बीच चौराहे दौड़ le
Posted by : Girish at 15:10:39 on 2012-01-13
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo