First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरिया दर्शकों के मनोरंजक चैनल महुआ टी. वी. पर प्रसारित हो रहे अनोखे डांस रियलिटी शो "नाच नचईया धूम मचईया" में इस हफ्ते मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी बतौर सेलीब्रीटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस शनिवार ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ के मंच पर भोजपुरी सुपरस्टार व इस शो के एंकर रवि किशन रोते हुए दिखेंगें जब वे रिंकु घोष के पार्टनर मदन मोहन की माँ द्वारा अपने बेटे को ऊँचाईयों पर पहुँचाने के लिए किये गए संघर्ष के बारे में जानते हैं। रवि अपने माँ के संघर्ष को याद करके रो पड़ते हैं। इस एपीसोड में प्रदीप और स्मृति बेंच पर अनोखा नृत्य प्रस्तुत करते हैं। इस रविवार को प्रसारित होने वाला ‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ का थीम फोक है। इस एपीसोड में मालिनी अवस्थी आकर प्रतिभागियों का उत्सवाहवर्धन करती हैं। रिंकु और मदन छऊ नृत्य प्रस्तुत करते हैं। अनारा गुप्ता व निशान की जोड़ी धोबिया गीत पर नाचते हैं। इस शो का प्रसारण महुआ टी. वी. पर हर शनिवार रविवार रात्रि आठ बजे किया जा रहा है।
Source : प्रशांत-निशांत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo