First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी चैनल महुआ टी. वी. पर 6 जून से नया धारावाहिक ‘‘स से-सरसती’’ का प्रसारण शुरू हुआ है। ‘‘स से-सरसती’’ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे किया जायेगा। ‘‘स से-सरसती’’ उत्तरप्रदेश के गाँव बबुआपुर में रहनेवाली औरत सरसती की कहानी है जिसका पति उसे छोड़ के मुंबई कमाने चला जाता है और लौटकर नहीं आता। पति के चले जाने के वजह से वह औरत गरीबी, दुर्भाग्य व कर्ज के तले दब जाती है। इस मुसीबत से निपटने के लिए वो एक फैसला लेती है जो औरत की ताकत और जीत का प्रतीक है। ‘‘स से-सरसती’’ इन्हीं सब मुश्किलों से जूझती हुई औरत की कहानी है। इस धारावाहिक में सरसती की टाईटल भूमिका निभा रही है महुआ कलाकार खोज अभियान से चुनी गयी पटना की अमरज्योती। धारावाहिक के अन्य प्रमुख कलाकार दीपू सिंह, बेबी काजल, अविनाश दुबे, दर्पण श्रीवास्तव भी कलाकार खोज अभियान से ही चुने गये हैं। धारावाहिक में निलिमा सिंह, रीदिमा तिवारी व अक्षिता अरोड़ा की भी प्रमुख भूमिका है।
धारावाहिक का निर्माण मशहूर धारावाहिक निर्माण कंपनी ओसियन मल्टी विजन ने किया है वहीं निर्देशन की कमाल संभाली है छोटे पर्दे के चर्चित निर्देशक तलत जानी ने। महुआ के प्रोग्रामिंग हेड कमलेश कुंति सिंह के अनुसार स से-सरसती भोजपुरिया दर्शकों को अपनी कहानी लगेगी और दर्शकों के पसंद पर खरी उतरेगी। महुआ की वरिष्ठ कार्यकारी निर्मात्री विनिता उपाध्याय के अनुसार भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करेगी ‘‘स से-सरसती’’।
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo