First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरीया पर्दे पर "ससुरारी जिन्दाबाद", "भैया हमार", "सुहाग", "भोजपुरिया डान" और "लोफर" देने वाले निर्देशक रवि सिन्हा विराज भट्ट के साथ भोजपुरिया पर्दे पर एक्शन फिल्म "खुद्दार" लेकर आ रहे हैं। आदिशक्ति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत व द एंगल क्रिएशन के बैनर तले बन रही निर्माता दिनेश चौबे की इस फिल्म में विराज भोजपुरी की दो नायिकायें मोनालिसा व कोमल ढिल्लन के साथ इश्क फरमाते नजर आयेंगें। फिल्म के निर्माता दिनेश चौबे बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। फिल्म में माया यादव, अली खान व अवधेश मिश्रा की अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म में संगीत है राजेश गुप्ता का वहीं गीत है कमल किशोर राजू व चन्द्रभूषण तिवारी के। फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा के मुताबिक ‘‘खुद्दार’’ एक संपूर्ण मनोरंजक फिल्म साबित होगी। फिल्म का प्रदर्शन फरवरी में किया जायेगा।
Source : प्रशांत-निशांत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo