First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
पिछले शुक्रवार बिहार के 50 से अधिक व मुम्बई के 30 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म खून पसीना ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है। बाला भाई निर्मित व रमाकांत प्रसाद निर्देशित इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं निरहुआ इंटरटेनमेंट। निरहुआ खुद इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। तीन फरवरी को बिहार और मुंबई में एक साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म में पवन सिंह एक पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं। जैसा कि फिल्म को लेकर प्रचारित किया गया था की फिल्म में खून और पसीना के बीच के द्वन्द को दर्शाया गया था और पवन सिंह मंजिल पाने के लिए पसीना बहाने के पक्षधर हैं जबकि निरहुआ मंजिल पाने के लिए खून बहाने के। इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ व पवन सिंह की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इन दोनों के टक्कर को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ, पवन सिंह क साथ पाखी हेंगड़े, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, राकेश पुजारा व अनिल यादव की प्रमुख भूमिकाएँ हैं।
अपनी शानदार शुरुवात से उत्साहित पवन सिंह इसे अपने दर्शको का प्यार मानते हैं। उल्लेखनीय है की इस साल भी पवन सिंह की कई फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है जिनमे रवि भूषण की डकैत, अरविन्द चौबे की रंगबाज़ राजा, राज कुमार पांडे की कसम गंगा मैया की, एक दूजे के लिए, लावारिश, डोली चढ़ के दुल्हन ससुराल चली, रंग दा प्यार के रंग में , आंधी तूफ़ान आदि शामिल हैं। बहरहाल खून पसीना की शानदार शुरुवात से भोजपुरी फिल्म जगत में उत्साह का माहौल है।
Source : प्रशांत निशांत, उदय भगत
1 comments posted (Showing 1 to 1)मैंने मूवी देखि है मस्त
Posted by : avinash tiwari at 18:47:09 on 2012-02-06
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo