First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
महुआ टी. वी. पर प्रसारित हो रहे भारतीय टेलीवीजन इतिहास के सबसे बड़े शो ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के भोजपुरिया वर्जन ‘‘के बनी करोड़पति’’ के कल के एपिसोड मे बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के सामने हॉट सीट पर बीते जमाने की मशहुर अभिनेत्री व शोले की बसंती हेमा मालिनी नजर आयेगी। इस एपिसोड की शुरूआत शत्रुघ्न सिन्हा हेमा मालिनी का स्वागत कर के करते हैं। हेमा जी महुआ चैनल को धन्यवाद देती है की महुआ टी. वी. ने करोड़पति जैसे लोकप्रिय शो को भोजपुरिया दर्शकों के लिए लाया है। हेमा मालिनी बताती है की मै और शत्रु जी फ्रेन्डस फारएवर है और उससे भी बढ़कर परिवरिक मित्र हैं। हेमा मालिनी बताती है की वे प्रयास नाम की संस्था के लिए खेल रही है जो की गरीब बच्चों के लिए काम करती है। शत्रुघ्न सिन्हा हेमा मालिनी के सामने उनकी एक मूवी का डायलाग सुनाते हैं, फिर हेमा मालिनी अपने द्वारा निर्देशित की जा रही उनकी अगली फिल्म ‘‘टेल मी ओ खुदा’’ के बारे मे बताती है।
हेमा मालिनी बताती हैं की डांस के कारण मैं अभी तक फिट हूँ और मैं हर औरत से कहना चाहती हूँ कि आप सबसे पहले खूबसूरत बनों। हेमा मालिनी कहती है, मैं अभिनेत्री हूँ, राजनीती में हूँ, डांसर भी हूँ, माँ भी हूँ और मेरी सहेली की संपादक भी, इसलिए समय निकाल कर सब करना पड़ता है। शत्रुघ्न सिन्हा के कहने पर हेमा जी शोले का संवाद सुनाती है ‘‘चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है’’। हेमा बताती हैं की स्कूल से सीधा फिल्मों में आ गई और सपनों के सौदागर मे पहला ब्रेक मिला। हेमा मालिनी बताती हैं मुझे याद है वे दिन जब एक निर्माता मुझे राजकपुर से मिलाने ले गया तो उस दिन पहली बार मैं हवाई जहाज मे बैठी थी। हेमा मालिनी बताती हैं की अनंत स्वामी ने मुझे ड्रीम गर्ल का नाम दिया। अभी के समय की स्टार एक्ट्रेस सोनाक्षी के बारे मे बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा की अभी आईफा अवार्ड में अपने हाथों से सोनाक्षी को बेस्ट न्यु कमर अभिनेत्री का अवार्ड दे कर बहुत अच्छा लगा। फिर क्रांति के गाना चना चोर गरम.....के साथ शो समाप्त होता है। महुआ टी. वी. पर केबीसी के इस एपिसोड का प्रसारण आज रात नौ बजे किया जाएगा।
Source : प्रशांत-निशांत
1 comments posted (Showing 1 to 1)nbsavncghdjcncbdmc xscdccdenhvdgc
Posted by : anil at 12:22:11 on 2011-07-29
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo