First Look
Our New Memberspannalalmanjhianand pratap mishrameraazbabuahmedOMVEER KUMAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
हैदर काज़मी की पहली भोजपुरी फिल्म रंगबाज का प्रीमियर मुंबई और पटना के साथ-साथ नक्सल प्रभावित जहानाबाद में भी होगा, जिसमें भोजपुरी वर्ल्ड की तमाम बड़ी सिने और राजनैतिक हस्तियां शिरकत करेंगी। ‘रंगबाज’ 29 जुलाई को मुंबई और बिहार के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। जहानाबाद में ‘रंगबाज’ का प्रीमियर रखने पर हैदर काजमी कहते हैं , "मैं खुद जहानाबाद का हूं। मैं चाहता हूं लोगों की नजर में जहानाबाद की तस्वीर बदले। जो लोग जहानाबाद के नाम से डरते थे वे सोचें और यहां आकर देखें कि जहानाबाद वाकई कितना खूबसूरत है। वैसे आपको बता दूं कि ‘रंगबाज’ ऐसी पहली फिल्म होगी जिसका जहानाबाद में प्रीमियर होगा"। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं हैदर काजमी, रानी चटर्जी, सीमा सिंह, तस्नीमा शेख, माया यादव, बिपिन सिंह, सी.पी. भट्ट, नीलिमा सिंह, उमा शंकर मिश्रा, अमित मिश्रा, सोनिया मिश्रा, सुप्रिया गोयल, मास्टर समद, सैयद गुलरोज, बाल गोविंद, राम मिश्रा, फूल सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, अनिल यादव और विजयलाल यादव। ‘रंगबाज’ के जहानाबाद में प्रीमियर को लेकर हैदर काजमी और उनकी पूरी टीम में गजब का उत्साह है।
स्रोत : रंजन सिन्हा, शशिकांत सिंहRead in English
2 comments posted (Showing 1 to 2)HAIDAR KAMI OR RANGBBAJ FILM K SAB KALAKAARO KA HARDIK SWAAGAT HAI JEHANABAAD K PAAWAN DHARTI PAR ,एक सराहनीय कदम बहुत बहुत धन्यवाद ,
Posted by : CHANDAN SHEKHAR at 07:51:33 on 2011-07-22
हैदर काज़मी और उनके यूनिट के उत्साह से अधिक जहानाबाद की आवाम में उत्साह दिखना चाहिए .. best of luck.. Haidar
Posted by : hasmatullah at 12:12:54 on 2011-07-20
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo