First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
महुआ टी. वी. पर प्रसारित हो रहे भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े शो के. बी. सी. के भोजपुरिया वर्जन ‘‘के बनी करोड़पति’’ के कल के एपीसोड में बतौर सेलिबिट्री गेस्ट बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिंन्हा के सामने हॉट सीट पर बॉलीवुड स्टार गोविंदा नजर आयेंगें। इस एपीसोड के दौरान गोविंदा खूब मस्ती करेंगें। गोविंदा का लगाव भोजपुरी व यु. पी. बिहार से वर्षो पुराना है और इस एपीसोड में वह ‘‘यु. पी. वाला ठुमका’ गाने पर जमकर डांस करते हैं। गोविंदा कहते हैं कि मेरी मातृभाषा भोजपुरी है और मुझे भोजपुरी केबीसी खेल कर खूब मजा आया।
शत्रुघ्न सिन्हा गोविंदा को आमंत्रित करते है और गोविंदा ‘‘मैं आया तेरे लिये’’ गाने पर एन्ट्री करते हैं। गोविंदा के.बी.सी खेलने से पहले ही बताते हैं कि वे जो भी पैसा यहाँ जीतेगें वो निर्मला देवी अरूण कुमार ट्रस्ट को जायेगा। ये ट्रस्ट गोविंदा के माता-पिता के नाम पर है। पूरे एपीसोड के दौरान गोविंदा ने शत्रुघ्न सिन्हा के आवाज की नकल करते हैं और उनके डायलॉग सुनाते हैं जैसे ‘वे आये तो कह देना छेनू आया था’। गोविंदा ने इस दौरान अपने कई संस्मरण व शत्रुघ्न सिन्हा के साथ के अनुभव को शेयर किया। महुआ टीवी पर ‘के बनी करोड़पति’ के इस एपीसोड का प्रसारण शुक्रवार रात नौ बजे किया जायेगा।
Source : प्रशांत निशांत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo