First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
निर्देशक नितिन चंद्रा की पहली भोजपुरी फिल्म देसवा को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब इस फिल्म को दक्षिण एशिया फिल्म समारोह में चयनित किया गया। दक्षिण एशिया फिल्म समारोह का आयोजन इस बार गोवा में १५-१८ सितम्बर को किया जाएगा। देसवा के इस उपलब्धि से आह्लादित नितिन चंद्रा कहते हैं की,"देसवा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक मुहीम है। देसवा पिछले ४० सालों में बनी पहली यथार्थवादी भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म की ट्रीटमेंट और कलाकारों के एक्टिंग देसवा को एक इंटरनेश्नल फिल्म बनाती है। यह फिल्म एक कोशिश है बिहार के सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की, भोजपुरी सिनेमा को प्रोत्साहन देने की।"
देसवा को बनाने में ३ साल का समय लगा। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल मई से अगस्त तक की गई थी जबकि इस साल फिल्म को रिलीज करने की योजना है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट समारोह के दौरान कला अकेडमी, गोवा में उपस्थित रहेगी। देसवा को विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साईट द्वारा भी काफी प्रचारित किया जा रहा है।
स्रोत : News AgencyRead in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)chaliye bhojpuri ko 2 % izzat to milegaa..
Posted by : Rakesh at 21:40:50 on 2011-09-11
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo