First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
इलाहाबाद। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के द्वारा बिहार संगीत नाटक अकादमी एवं उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र इलाहाबाद के संयुक्त तत्वाधान में बिहार शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार महोत्सव का आयोजन 16 से 18 सितम्बर तक इलाहाबाद स्थिति उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र के शिल्पहाट प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। जिसकी जानकारी इलाहाबाद में स्थित उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र के महादेवी वर्मा सभागार में पत्रकारों को एक प्रेस कान्फ्रेस में दी गई।
प्रेस कान्फ्रेस में, बिहार राज्य के कला, सांस्कृति एवं युवा विभाग की मंत्री डा0 सुखदा पाण्डेय ने बताया कि बिहार राज्य की स्थापना के इस शताब्दी वर्ष में 22 मार्च 2012 तक बिहार की शताब्दी स्थापना पर विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में संगम एवं कला की नगरी इलाहाबाद में बिहार की संस्कृति, कला, वेशभूषा आदि को हम उत्तर प्रदेश में शिल्पहाट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लेकर आये हुये हैं। डा0 सुखदा पाण्डेय ने बताया कि यह सम्पूर्ण वर्ष 22 मार्च, 2012 तक बिहार राज्य स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में यह आयोजन किया जा रहा है जबकि इसी क्रम में अगले वर्ष (2012) के फरवरी माह में राजस्थान राज्य के पश्चिमी, क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर में बिहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। डा0 सुखदा पाण्डेय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बिहार स्थापना शताब्दी के अवसर पर आयोजित बिहार महोत्सव के अन्तर्गत 16 से 18 सितम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिल्पहाट परिसर में बिहार के अनेको रंग देखने को मिलेंगे। बिहार की झलक परिसर में लगाए जाने वाले 48 स्टाल के माध्यम से बिहार के व्यंजन, खान-पान, रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक धरोवर से लोग रू-ब-रू होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिल्पहाट परिसर में बने मुक्ताकाशी मंच पर सांय से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 16 सितम्बर को महोत्सव का उद्घाटन उ0प्र0 के राज्यपाल बी0एल0 जोशी के कर कमलों से सांय 5.30 बजे होगा। इसके पश्चात आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। जिसमें बिहार की प्रसिद्ध ध्रुपद-ठुमरी गायन के साथ ही विभिन्न लोक नाटक एवं नृत्य नाटिकाओं के द्वारा उत्तर प्रदेश में बिहार को सांस्कृतिक की झलक दर्शक उठा पायेंगे।
वहीं प्रेस कान्फ्रेस में उपस्थित उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र इलाहाबाद के केन्द्र निदेशक आनन्द वर्धन शुक्ल ने बताया कि बिहार महोत्सव मेले में प्रवेश निःशुल्क होगा। वहीं महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि जिसका अनुकरण अब हरियाणा, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य भी कर रहे हैं, और आने वाले दिनों में अपने-अपने राज्यों से संबंधित महोत्सव उत्तर प्रदेश में आयोजित करेंगें। उन्होंने कहा कि बिहार के इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की जानी चाहिए कि वह उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र, इलाहाबाद से जुड़े सभी सातों राज्यों में अपने महोत्सव आयोजित कर रहें हैं। प्रेस कान्फ्रेस में बिहार राज्य के कला, सांस्कृतिक एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव सी0 ललसोता, विभा सिन्हा सचिव बिहार संगीत नाटक अकादमी, फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम, बिहार सांस्कृतिक विभाग के निदेशक विनय कुमार आदि उपस्थित रहें।
Source : रंजन सिन्हा
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo