First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
अमेरिका के टेम्पा वे में आगामी १७ फरवरी से शुरू हो रहे इंडिया इंटरनेशनल में भोजपुरी लघु फिल्म हमका ओढावे चदरिया को शामिल किया गया है। सेवन स्टार क्रियेशन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव हैं । एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में एड्स के शिकार एक युवक की पत्नी पर होने वाले प्रताड़ना व छींटा कशी का सजीव चित्रण किया गया है। फिल्म में एड्स के शिकार युवक की भूमिका में हैं राहुल मिश्रा जबकि उनकी पत्नी की भूमिका में हैं कंचन अवस्थी। जबकि अन्य कलाकारों में हैं परशुराम वर्मा, शबीह जाफरी और अभिषेक सिंह आदि शामिल हैं।
निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव के अनुसार हमका ओढावे चदरिया एक संवेदना के मौत की मर्मस्पर्शी गाथा है जो एक सच्ची कहानी पर आधारित है। अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने बताया की हमका ओढावे चदरिया में वो गाँव की युवती की भूमिका में हैं जिसकी शादी मुंबई में काम करने वाले एक युवक से होती है। शादी के बाद वो वापस मुंबई आ जाता है और कुछ दिन बाद उसे पता चलता है की वो एड्स का शिकार हो चुका है। गांववालों को जब इसकी जानकारी मिलती है तो वो वजाय उसके पति के उस पर ही दोष मढ़ देते हैं । निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव के अनुसार उनकी इस फिल्म को देखने के बाद आयोजको ने फेस्टिवल में स्क्रीनिंग की अनुमति दे दी है।
Source : उदय भगत
2 comments posted (Showing 1 to 2)हमरा पास अगो भोजपुरी फिल्म के स्क्रिप्ट बाते जवान के नाम हा कतार के जिंदगी title नाम हा हम खुद कतार में रहेनी हमर मोब :_0097430057894
Posted by : nasrodin at 18:47:19 on 2012-02-06
बहुत बहुत बधाई हो शैलेश जी को |
Posted by : Nitin Chandra at 00:01:34 on 2012-02-04
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo