First Look
Our New Membersmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiqSantosh kumar Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्म जगत की छठे भोजपुरी फिल्म अवार्ड के जूरी सदस्यों और पुरस्कार श्रेणी में चयनित नामो की घोषणा कर दी गयी है। यह घोषणा मुंबई में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में अवार्ड समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने की। इस वर्ष चयन प्रक्रिया में कई परिवर्तन किये गए हैं। पहली बार पुरस्कार समिती के जूरी के जूरी सदस्यों के नाम की घोषणा की गयी। इस जूरी में छः सदस्य हैं जिनके नाम हैं के.पी.निगम, असीम सिन्हा, राज सिंह चौधरी, अमिताभ वर्मा , मिश्रा जी और आशुतोष। अवार्ड संचालन का जिम्मा संभाला है स्वरुप फिल्म्स के पुनीत केला ने। १४ अक्टूबर को गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब मुंबई में होने वाले इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के श्रेणी में रवि किशन दो फिल्मो के लिए, निरहुआ दो फिल्मो के लिए और पवन सिंह एक फिल्म के लिए नामांकित है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में रानी चटर्जी और पाखी हेगड़े दो दो फिल्मो के लिए एवं स्वीटी छाबरा एक फिल्म के लिए नामांकित है। बेस्ट फिल्म की श्रेणी में रवि किशन की चंदू की चमेली और देवरा बड़ा सतावेला , निरहुआ की रणभूमि व सात सहेलियां तथा प्रवेश लाल यादव की दिल शामिल है।
भोजपुरी फिल्म नज़रिया तोहसे लागी को छठे भोजपुरी फिल्म अवार्ड में ग्यारह श्रेणी में नामांकन मिला है। विजसन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता संतोष सिंह व निर्देशक दीप शर्मा हैं। अजय दीक्षित व नयी अदाकारा विभूति त्रिवेदी अभिनीत यह फिल्म बिहार की चर्चित परंपरा पकडुआ विवाह पर आधारित है। चौदह अक्टूबर को होने वाले भोजपुरी फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह के लिए इस फिल्म को राष्ट्रीय सद्भावना पर आधारित फिल्म सहित ग्यारह श्रेणियो में नामांकन मिला है । अन्य श्रेणियो में इस फिल्म को बेस्ट पब्लिसिटी डिजायनर के लिए अजय शाह, बेस्ट स्टोरी के लिए राज वर्मा, बेस्ट न्यू कमर फिमेल के लिए विभूति त्रिवेदी, बेस्ट कोमेडियन के लिए फ़िरोज़ खान , बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल के लिए अयाम मेहता, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऋचा सिंह, बेस्ट सिंगर मेल के लिए उदित नारायण , बेस्ट सिंगर फिमेल दीपा नारायण को नामांकित किया गया है ।
स्रोत : प्रशांत निशांत, उदय भगत Read in English
2 comments posted (Showing 1 to 2)ये अवार्ड किस वर्ष की फिल्मो की है ... बताने का कष्ट करे ......
Posted by : rajiv singh at 13:34:02 on 2011-10-14
ये अवार्ड कार्यक्रम प्रथम दृष्टया पूरी तरह फर्जी नज़र आते है I Nomination की कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गयी है बस जीसे चाहा उसे nominate का दिया गया है .. इन हरकतों से भोजपुरी सिनेमा जगत का केवल नुक्सान ही होने वाला है ..
Posted by : adip at 13:30:21 on 2011-10-14
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo