First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
पिछले दिनों भोजपुरी की उभरती अदाकारा भावना तिवारी एक दुर्घटना में अपना एक हाथ गवां बैठीं। यह दुर्घटना पिछले मंगलवार २९ अगस्त को घटी जब भावना गोरेगांव से नालासोपारा अपने माता पिता से मिलने जा रहीं थीं। गोरेगांव के प्लेटफार्म न. १ पर यह हादसा होने के बाद इन्हें भगवती हॉस्पिटल, बोरीवली, मुंबई में एडमिट करवाया गया है। भावना जल्द ही निर्माता सुजीत पुरी के आगामी फिल्म "रंगीला राजा बाबू" में पवन सिंह के साथ दिखने वाली थीं।
निर्माता सुजीत पुरी के अनुसार भावना तिवारी अपने घर में अकेली कमानेवाली सदस्य थी और अपने परिवार का भरपूर ध्यान रखती थी। उन्होंने आगे बताया की कानपुर की इस लड़की ने काफी संघर्ष किया था यहाँ तक आने के लिए पर जब लगा की वह अपने सपनों को हासिल कर लेंगी, तभी इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माता सुजीत पुरी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और बाकी सभी लोग से यह अपील की है की भावना तिवारी के इस मुश्किल समय में सब लोग आर्थिक रूप से साथ दें ताकि एक प्रतिभावान नायिका अपने पैरों पर वापिस खड़ी हो सके और अपने परिवार की देखभाल कर सके।
भावना तिवारी की मदद के लियी आप सुजीत पुरी से उनके नंबर ०९६९९३९७७९१, ०९३२२८९२३३८ पर बात कर सकते हैं।
स्रोत : उदय भगत, News AgencyRead in English
2 comments posted (Showing 1 to 2)thank u very much. this is good platform 4 bhojpuri film industry.
Posted by : sujit kr puri.director.actor at 00:16:01 on 2011-09-05
hi frnd kya hal hai
Posted by : sunny at 18:56:55 on 2011-09-04
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo