First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एवं जुनियर निरहुआ प्रवेश लाल यादव यानि की भोजपुरिया पर्दे के निरहुआ ब्रदर्स की फिल्म औलाद की धूम इन दिनों पूरे बिहार में मची हुई है। निरहुआ की होम प्रोडक्शन निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘औलाद’ इसी सप्ताह बिहार के 40 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गयी और फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली हैं। फिल्म को देखने महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्देशक असलम शेख निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में निरहुआ, पाखी हेगड़े, प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, मनोज टाईगर, अवधेश मिश्रा, अनिल यादव, संतोष श्रीवास्तव, अयाज खान, गोपाल राय, संजय पाण्डेय, रत्नेश व किरण यादव की प्रमुख भूमिकाएँ है।
फिल्म ने बिहार के गया, मोतिहारी, सीतामढी, बक्सर, आरा, डेहरी, सहित दर्जनों सेंटरों पर बेहतरीन व्यवसाय किया है। औलाद में संगीत है राजेश रजनीश का वहीं गीत हैं विनय बिहारी, प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती के। फिल्म के गाने जुग-जुग जियस ललनवा, चिठठी लिखतानी बुझीह न तार बलमू, उमरिया भईल बा प्यार के दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि औलाद पहले ही युपी व मुंबई में हिट साबित हो चुकी है व उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में पचास दिवस की ओर अग्रसर है।
स्रोत : प्रशांत-निशांतRead in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)BIHAR ME AULAAD KI DHOM MOTIHARI N GAYA BOXSAR
Posted by : imrankhan bhojpuriya at 22:38:25 on 2011-08-10
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo