First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
उत्तरी बिहार में भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए निरहुआ इंटरप्राइजेज ने अपनी आगामी फिल्म "औलाद" के रिलीज को संपूर्ण बिहार में स्थगित कर दिया है। हालांकि इससे फिल्म के उत्तर प्रदेश और मुंबई के रिलीज में कोई फर्क नहीं पडेगा और दोनों ही जगह फिल्म ८ जुलाई से प्रदर्शित की जायेगी। इंडस्ट्री में फिल्म के बिहार में स्थगित होने की खबर कल से ही थी पर आज निरहुआ इंटरप्राइजेज के हरिकेश यादव न इस बात की औपचारिक घोषणा की। "यह खबर सही है कि उत्तरी बिहार में भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति में फिल्म को बिहार में स्थगित कर दिया गया है। आगे हालातों को देखते हुए फिल्म के रिलीज की नयी तिथि जल्द ही घोषित की जायेगी", हरिकेश यादव ने बताया। दिनेश लाल यादव द्वारा निर्मित और असलम शेख द्वारा निर्देशित इस फिल्म के मुख्या कलाकार दिनेश लाल यादव, प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, पाखी हेगड़े, संजय पाण्डेय और अवधेश मिश्र हैं।
स्रोत : News AgencyRead in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)बिहार में बाढ़, नेपाल और भारत सरकार की नाकामी के वजह से है. इस पर फिल्म बनाकर इसका समाधान करना चाहिए.
Posted by : Arvind Mishra at 18:52:44 on 2011-07-06
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo