First Look
Our New MembersmohdyusufkhanSopari lal kashidipujayprakash yadavLUSHIFAR Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मों स्टार दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ मुख्य अभिनीत औलाद 8 जूलाई से यू.पी. व मुम्बई के 50 से अधिक सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग के साथ प्रदर्शित की गयी। फिल्म को वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया में जहां रिकार्डतोड़ ओपनिंग मिली है, वही मुम्बई में भारी वर्षा के बावजूद फिल्म अच्छी ओपनिंग लेने में सफल रही है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाहाल में महिलाओं का काफी बढ़िया रुझान देखा गया। निरहुआ इन्टरटेन्मेन्ट प्रा.ली. के बैनर तले बनी असलम शेख निर्देशित इस फिल्म के माध्यम से ये बताया गया है कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नही होता है। औलाद का दुखः क्या होता है और सुख क्या होता है उसके त्याग, बलिदान और रिश्तों की डोर में बंधी एक ऐसी मार्मिक कहानी है जो दर्शकों के दिलों को छू रही है।
इस सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में दिनेश लाल यादव "निरहुआ", प्रवेश लाल यादव, पाखी हेगड़े, शुभी शर्मा, मनोज टाईगर, संतोष श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, रत्नेश व किरण यादव की मुख्या भूमिका है। फिल्म का गीत-संगीत व संवाद भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि औलाद के प्रमोशन के सिलसिले में ही निरहुआ अपनी पूरी टीम के साथ पूर्वांचल दौरे पे थे। फिल्म का प्रदर्शन बिहार में अगस्त में किया जाएगा।
स्रोत : प्रशांत-निशांतRead in English
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Rickshaw Wala I Love You Title Promo
Rickshaw Wala I Love You Trailer 2
Dhadkela Tohre Naame Karejwa Trailer
Rickshaw Wala I Love You Trailer