First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्म नायक-निर्माता दिनेशलाल यादव "निरहुआ" की होम प्रोडक्शन फिल्म "औलाद" ने बिहार में पचास दिन पूरे कर लिये हैं। ‘औलाद’ ने बिहार के सीतामढी के शंकर टाकिज में लगातार सात हफ्ते एक दिन चल कर पचास दिन पूरे किये हैं। निरहुआ की "औलाद" की सफलता ने ये साबित कर दिया है कि भोजपुरी दर्शकों को पारिवारिक फिल्में भी पसंद आती हैं और साफ सुथरी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ सकती हैं। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया है वहीं फिल्म में दिनेशलाल यादव "निरहुआ", प्रवेश लाल यादव, पाखी हेगडे, शुभी शर्मा, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, संजय पाण्डेय, अनिल यादव, रत्नेश वर्णवाल, संतोष श्रीवास्तव, गोपाल राय व किरण यादव की प्रमुख भूमिकायें हैं। फिल्म के लेखक के. के. सिंह, संगीतकार राजेश रजनीश, गीतकार विनय बिहारी, प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, छायांकन अकरम खान, संपादक जितेन्द्र सिंह जीतू व प्रचारक प्रशांत निशांत हैं।
स्रोत : प्रशांत-निशांतRead in English
2 comments posted (Showing 1 to 2)खेसारी लाल के साजन चले ससुराल एहू से बढ़ हिट रहे बिहार में ...
Posted by : kulbhojpuriya at 23:49:13 on 2011-09-29
ap ka aulad film bahut achha raha ap ki agli movies bhi achha hoga
Posted by : pankaj kumar gupta at 14:24:49 on 2011-09-26
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo