First Look
Our New Membersmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiqSantosh kumar Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी फिल्मो के बेटवा बाहुबली यानी कि अजय दीक्षित हाल ही में निर्देशक ए.आर.एस.सरकार की फिल्म बागी की डबिंग के दौरान रो पड़े। लीक से हटकर आम भोजपुरी फिल्मो से अलग मात्र बीस घंटो की अनोखी कहानी वाली इस फिल्म की डबिंग पिछले दिनों मुंबई में चल रही थी। एक दृश्य में पिता पुत्र का संवाद था। एक मजबूर पिता और एक बागी बेटे के इस संवाद में अजय दीक्षित इतने भावुक हो गए कि उनकी आँखों से आंसू निकलने लगे। निर्देशक सरकार ने अजय दीक्षित की मनो:स्थिति को समझते हुए कुछ देर के लिए डबिंग रोक दी। अजय दीक्षित के अनुसार फिल्म में कई दृश्य ऐसे हैं जिसे देखकर दर्शक अपने आंसू रोक नहीं पायेंगे। ईंट भत्ते पर काम करने वाले मजदूरों पर बनी इस फिल्म में अजय दीक्षित के साथ नवोदित रानू पाण्डे मुख्य भूमिका में हैं। निर्माता शकील खान - मंसूर आज़मी की इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में विजय खरे, सीमा सिंह, श्रवण सक्सेना, मनोज द्विवेदी, रोज़ा, विजय शुक्ला, शंकर सिंह, आदि शामिल हैं। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है और जल्द ही फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार होगी।
स्रोत : उदय भगत Read in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)Songs of 'Bagi' Very Nice.
Posted by : Shailendra at 17:18:01 on 2011-11-12
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo