First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
बिहार की तरक्की तथा नितीश कुमार का बखान अब भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर नजर आयेगा। नितीश कुमार के शासनकाल में हुए बिहार की तरक्की पर आधारित एक विशेष गाना फिल्म ‘बजरंग’ में डाला गया है जिसके बोल हैं ‘ए नितीश काका बिहार के बनाय दा तू जापान...’ इस गाने में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को भाषण देते दिखाया जाएगा। इस फिल्म ‘बजरंग’ का निर्माण जाने माने भोजपुरी फिल्म निर्माता जे.पी. सिंह ने किया है। इस फिल्म में नितीश कुमार के भाषण का एक हिस्सा दिखाया जायेगा जिसमें नितीष कुमार लोगों को संबोधित करते दिखेंगे। इस फिल्म का प्रदर्शन जल्द ही बिहार सहित पूरे देश में होने जा रहा है।
इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अलावा संजय पांडे, जय सिंह, उमेश सिंह, रमेश दुबे, सीमा सिंह, वैभव राय तथा मास्टर वरुण सिंह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के निर्देशक हैं नंद किशोर महतो। गुरुजी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म ‘बजरंग’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश और बिहार के वास्तविक लोकशनों पर की गयी है। फिल्म के निर्माता जितेन्द्र प्रताप सिंह कहते हैं ‘बजरंग’ एक्शन के साथ-साथ रोमांस तथा कोमेडी का भरपूर मसाला है। फिल्म के निर्देशक नंद किशोर महतो कहते हैं ‘बजरंग’ पर निर्माता जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। फिल्म के गीत जहांगीर आरजू, मुन्ना दुबे और विनोद पासवान ने लिखा है जबकि संगीत दिया है ओम झा ने। फिल्म की कहानी लिखी है संतोष मिश्रा ने। ‘बजरंग’ जल्द ही प्रदर्शित होनेवाली है।
Source : रंजन सिन्हा
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo