First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक फिल्म की काफी चर्चा हो रही है, ये फिल्म है "अचल रहे सुहाग"। नाईटविस्टलर्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें भोजपुरी माटी की खूशबू की महक मिलेगी। इस फिल्म के गाने अभी से हीं लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म के गाने चढ़ल लव के बुखार, बदरिया से झांके चंदा, अइसन पियवा कहँवा पाईब, व तीज गीत, चैता दर्शकों के जुबान पर चढ़ चुके हैं और इन दिनों भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी सुने जा रहे है। गौरतलब है कि अचल रहे सुहाग के सभी गाने कर्णप्रिय व साफ सुथरे हैं। फिल्म के गीत लिखे हैं फणिन्द्र राव, पप्पू ओझा, अभिजीत मिश्रा व अजय कुमार ने वहीं संगीत है देवर्षी का। फिल्म के गानों को स्वर दिया है उदित नारायण, भरत शर्मा व्यास, मालनी अवस्थी, कल्पना, इंदू सोनाली, आलोक कुमार, मोहन राठौर, पुर्णिमा, रीमीधर ने। फिल्म का संगीत टी. सिरीज ने जारी किया है। निर्माता सुमित केन, विकास शर्मा के इस फिल्म के निर्देशक अभिलाष शर्मा हैं। फिल्म का प्रदर्शन फरवरी में किया जायेगा।
Source : प्रशांत-निशांत
0 comments postedNo comment posted yet! Be the first.
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo