First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
इस शुक्रवार ३ फरवरी से भोजपुरी सिनेमा की दो फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी। एक तरफ जहां खून पसीना को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महँगी फिल्म कहा जा रहा है वहीँ अचल रहे सुहाग के निर्माता भोजपुरी सिनेमा को एक सार्थक फिल्म देने का दावा कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े बड़े सितारों से सजी खून पसीना का निर्माण बालाभाई ने किया है जबकि फिल्म के निर्देशक रमाकांत प्रसाद हैं। अचल रहे सुहाग का निर्माण किया है सुमित केन एवं विकास शर्मा ने जबकि अभिलाष शर्मा ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। अचल रहे सुहाग के ट्रेलर और फर्स्ट लुक ने भी काफी प्रशंसा बटोरी है जबकि खून पसीना की बम्पर ओपनिंग के प्रति भी इंडस्ट्री काफी आश्वस्त दिख रही है।
जब अचल रहे सुहाग के निर्देशक अभिलाष शर्मा से इस बारे में बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों फिल्मों को कोई हानि होगा क्योंकि दोनों फिल्मों कि थीम काफी अलग है और वह आशा करते हैं कि दोनों ही फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होंगी। हालांकि खून पसीना की स्थिति तमाम बड़े कलाकारों के उपस्थिति से काफी मजबूत दिखाई दे रही है परन्तु पिछले साल की मल्टी स्टारर फिल्में जिस तरह से अच्छी या बम्पर ओपनिंग के बावजूद फ्लॉप साबित हुई है, उसको देखते हुए इंडस्ट्री में संशय भी है। वहीँ नए कलाकारों से सुसज्जित फिल्म अचल रहे सुहाग को शुरूआती दौर में दर्शकों की तारीफ बटोरना होगा ताकि आगे चल कर फिल्म और दर्शक बटोर सके।
Source : News Agency
3 comments posted (Showing 1 to 3)tarif ke liye shukriya rajendraji...bhojpuri main hamesha hi aise actor hi hero bane hain jinohone apne apne abhinay se darshako ko prabhavit kiya hai. Sujit kumar se lekar ravi kisan tak,,,,aur Achal Rahe Suhaag main bhi sudhansu ne behtarin abhinay se darsako ka manoranjan kiya hai.
Posted by : Abhilash Sharma at 20:49:53 on 2012-02-05
chalis saal ke sudnasu saran ko achal rahe suhaag hero banaya hai, kabile tarif baat hai.
Posted by : rajendra singh at 13:07:41 on 2012-02-05
Achaal rahe Suhaag ka Sangeet Khoon Pasina se kafi Umda hai, Baki darsko pe hai woh kya dekhna pasand karte hai...
Posted by : Shailendra at 19:27:44 on 2012-02-02
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo