First Look
Our New Membersniraj singhmd istkharshakti bhushan sharmaPrahlad SharmaTaufiq Not a member yet! Join Now
Bhojpuri Film Reviews
Bhojpuriya Articles
Celebrities' Interview
इस हफ्ते भोजपुरी बाक्स ऑफिस पर तीन तीन भोजपुरी फिल्में बिहार में एक साथ रिलीज होने की तय्यारी में हैं। दिनेश लाल यादव अभिनीत "निरहुआ मेल", विराज भट्ट अभिनीत "बारूद" और पवन सिंह अभिनीत "ट्रक ड्राईवर" इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। इसी हफ्ते हिंदी फिल्में फ़ोर्स, हम तुम और शबाना और साहब बीबी और गैंगस्टर भी रिलीज होने वाली है। खैर, अगर इन हिंदी फिल्मों को दरकिनार भी कर दिया जाए, तब भी तीन भोजपुरी फिल्में एक साथ रिलीज करने से दर्शकों का बटना तय माना जा सकता है जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ सकता है।
संयोग से मनोज तिवारी और पवन सिंह अभिनीत फिल्म "इन्साफ", जो कि ३० को ही रिलीज होने वाली थी, को अब दिवाली पर रा।वन और खून पसीना के सामने रिलीज किया जाएगा। इन्साफ के रिलीज टलने से यह भिडंत अब चार फिल्मों की ना होकर तीन फिल्मों की ही रह गयी है। एक तरफ जहां निरहुआ मेल और ट्रक ड्राईवर के निर्माता शुरू से ही ३० सितम्बर को रिलीज करने की घोषणा कर चुके थे, वही बारूद अगस्त में टलने के बाद अब ३० को ही रिलीज होगी। इस परिस्थिति में यह सवाल उठाना लाजिमी है कि इन फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म में कितना भरोसा है जो इन्होने अपनी फिल्म को २ अन्य मजबूत फिल्मों के सामने रिलीज करने का फैसला किया है।
इसी बीच अगले हफ्ते आने वाली हिंदी फिल्म "रास्कल्स" कोढ़ में खाज का काम कर सकती है। रास्कल्स के वितरक फिल्मों को एक बड़े पैमाने पर रिलीज कर रहे हैं और इसमें सिंगल स्क्रीन थियेटर्स भी शामिल हैं। ऐसे में इन फिलोम को एक हफ्ते बाद ही अगर रास्कल्स को जगह देने के लिए हटाना पडा तो कोई बहुत आश्चर्यजनक बात नहीं होगी। भोजपुरी फिल्मों को अपना रिस्क और बजट कवर करने के लिए सिनेमा हालों में एक लम्बी अवधि तक चलने कि जरूरत होती है और जिस तरह से परिस्थिति बन रही है, भोजपुरी फिल्मों के वितरकों और निर्माताओं कि फिल्म रिलीज करने कि रणनीति पर सवाल उठने तय है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पहले भी दो या दो से ज्यादा फिल्मों के भिडंत के दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम देख चुका है। ऐसे में हम सिर्फ आशा कर सकते हैं की यह तीनो फिल्में सफल हों और भोजपुरी फिल्म वितरक और निर्माताओं के फिल्म रिलीज के रणनीति में कुछ अंतर आये।
स्रोत : News AgencyRead in English
1 comments posted (Showing 1 to 1)इ तीन गो फिल्मन में से एको गो नीमन नइखे...पुराण सदी के फिलिम लागता.देखे में इ कुल सभे..भोजपुरी फिलिम में बढ़ क्रान्ति के ज़रुरत बा...!!!
Posted by : kulbhojpuriya at 23:40:57 on 2011-09-29
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo